गोल्डी ढिल्लों? स्पेन में गिरफ्तार हुआ लॉरेंस बिश्नोई का पुराना दोस्त

by

चंडीगढ़ :  भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टरों में से एक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में गिरफ्तार कर लिया गया है। मैड्रिड पुलिस ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी के बाद यह कार्रवाई की।एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की इनपुट पर स्पेन की एजेंसियों ने उसे दबोचा।

पंजाब से फरार था, NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम

गोल्डी ढिल्लों पंजाब के पटियाला के राजपुरा का रहने वाला है। वह काफी समय से विदेश में छिपकर रह रहा था। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली और अवैध हथियारों से जुड़े कई गंभीर केस दर्ज हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

लॉरेंस का करीबी था, फिर बना दुश्मन :  एक वक्त में ढिल्लों को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का खास माना जाता था। लेकिन बाद में दोनों के बीच दरार आ गई। एजेंसियों के मुताबिक वह अब बिश्नोई नेटवर्क के खिलाफ काम कर रहा था। वह कनाडा और यूरोप में सक्रिय गिरोहों के जरिए वसूली और टारगेट किलिंग का नेटवर्क चलाता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ढिल्लों पर चंडीगढ़ और पंजाब में कई वारदातें हैं। 2024 में चंडीगढ़ सेक्टर-5 में हुई फायरिंग और 13 जून को सेक्टर-11 के एक मेडिकल हॉल के कैशियर की हत्या में भी उसका नाम आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार वह जर्मनी होते हुए कनाडा पहुंचा और वहीं से अपना गैंग ऑपरेट कर रहा था। कनाडा में हुई कुछ फायरिंग और एक कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी भी उसने ली थी।

कपिल शर्मा के कैफे पर कराई थी फायरिंग :  जांच एजेंसियां उसके कुछ खालिस्तानी संगठनों से लिंक की भी जांच कर रही हैं। इसी साल कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हुए हमलों में भी उसका नाम सामने आया। कपिल शर्मा का सरे वाला रेस्तरां ‘कैप्स कैफे’ पिछले साल तीन बार निशाने पर आया।

पहली फायरिंग 10 जुलाई को हुई जब अंदर कर्मचारी थे। दूसरी बार 8 अगस्त को करीब 25 राउंड गोलियां चलीं। तीसरा हमला 17 अक्टूबर को हुआ। इन सभी हमलों की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने ली थी। उस समय ढिल्लों का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा था।

विदेश में नेटवर्क और गिरफ्तारी :  ढिल्लों लंबे समय से भारत से बाहर रहकर गैंग चला रहा था। स्पेन पुलिस ने भारतीय एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेशन कर उसे मैड्रिड से पकड़ा। अब उसके प्रत्यर्पण को लेकर आगे की प्रक्रिया होगी।

एजेंसियां उससे पूछताछ कर उसके विदेशी लिंक और फंडिंग नेटवर्क का पता लगाना चाहती हैं। गोल्डी ढिल्लों की गिरफ्तारी को पंजाब और हरियाणा में गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव पद्दी खुशी में मसत मुनी बाबा के धार्मिक स्थल पर नीम व अमरूद के तीस पौदे लगाए

गढ़शंकर। आर्दश वैलफेयर सुसायिटी दुारा गत तीन वर्ष से चलाई वातावरण वचाओ मुहिंम के तहत सुसायिटी के संस्थापक सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव पद्दी खुशी में मसत मुनी बाबा के धार्मिक स्थल...
article-image
पंजाब

सनी देओल ने राजनीति से किनारा कर लेने का बना लिया मन : टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सनी देओल ने 2024 में चुनाव नहीं लड़ने की बात कही

गुरदासपुर: देश की सत्ता में हैट्रिक लगाने के साथ पंजाब में अकेले लड़कर जंग जीतने के सपने देख रही भारतीय जनता पार्टी के लिए को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। पार्टी के...
article-image
पंजाब

खिलाडिय़ों के फाइनल ट्रायल 24 से 26 अप्रैल तक होंगे : पीआईएस के रेजीडेंशियल खेल विंगों के लिए ट्रायल 3 अप्रैल से: जिला खेल अधिकारी

होशियारपुर :पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स के रेजीडेंशियल खेल विंगों के लिए खिलाडिय़ों के चुनाव के ट्रायल 3 अप्रैल से शुरु हो रहे हैं जो कि 25 अप्रैल तक चलेंगे। इस बार ट्रायलों का दायरा...
article-image
पंजाब

3 हजार से अधीक खेल के मैदान, मिलेगा स्पोर्ट्स कल्चर को बड़ा : हरजोत सिंह बैंस

लुधियाना : पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का ऑफिशियली उद्घाटन किया, जिससे एक बड़े नेशनल स्पोर्टिंग इवेंट की शुरुआत...
Translate »
error: Content is protected !!