गोल्डी बराड़ और लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार : एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने जबरन वसूली से जुड़े एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने यूएसए में छिपे आतंकी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x पर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि राजपुरा पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी।

दस लाख का इनाम आरोपी पर हैघोषित : पुलिस मुताबिक जनवरी 2024 में चंडीगढ़ में एक व्यवसायी के आवास पर हुई गोलीबारी के पीछे भी गोल्डी बराड़ का हाथ था । गोल्डी बराड़ एनआईए की मोस्ट वाटेंड की सूची में शामिल है। उस पर पुलिस की तरफ से दस लाख का इनाम रखा गया है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के केस में भी वह भगौड़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव

होशियारपुर, 1 अक्तूबरः   अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की ओर से होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार को परिषद का सचिव मनोनीत किया गया है। मेयर सुरिंदर कुमार ने इस अवसर पर कहा कि...
article-image
पंजाब

झूठी शोहरत छोड़कर लोगों की भलाई के लिए काम करे, पंजाब सरकार : कामरेड कलभूषन कुमार

गढ़शंकर, 26 नंवबर : रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (RMPI) की गढ़शंकर इकाई की एक विशेष बैठक कामरेड कुलभूषण कुमार की अध्यक्षता में ग्राम महिंदवानी में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जिला नेता...
article-image
पंजाब

अकाली दल को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल होशियारपुर में भाजपा में शामिल हो गए।...
article-image
पंजाब

स्टेट बैंक समुंदड़ा ने बीरमपुर स्कूल में पौधारोपण कर मनाया स्टेट बैंक का स्थापना दिवस

गढ़शंकर, 6 जुलाई: भारतीय स्टेट बैंक एडीबी शाखा समुंदड़ा ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीरमपुर में छायादार एवं सजावटी पौधे लगाकर अपने बैंक का स्थापना दिवस मनाया। शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!