गौवंश की तस्करी करने वालों में एक की ढांक से गिरकर मौत : जांच करने पांगी पहुंची जम्मू पुलिस

by

 

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी से मवेशियों की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक की ढांक में गिरकर मौत गई है। मृतक का शव देर शाम को पुर्थी पंचायत के साथ लगते ढांक से पुलिस ने बरामद किया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांगी घाटी से गौवंश के तस्करों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने मंगलवार देर रात को छौ नामक स्थान पर नाकाबंदी की तो उस दौरान पिकअप गाड़ी में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों को बीच सड़क पर देखकर वहां से भागने की कोशिश करने लगे। जिसमें तीन भागने में कामयाब हो गए। वहीं एक की कुछ दूरी पर ढांक से गिरकर मौत हो गई। वहीं एक को पुलिस चौकी पुर्थी की टीम ने कुछ दूरी पर दबोच लिया।

जब पुलिस चौकी पुर्थी की टीम ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चार लोग सवार थे। पुलिस ने अन्य तीन को पकड़ने के लिए पुलिस थाना पांगी की टीम को सूचित कर दिया। टीम ने जब अन्य तीन की तलाश की तो दो को किलाड़ में गिरफ्तार किया गया। जब चौथे की तलाश में पुलिस टीम बुधवार को किलाड़ से लेकर पुर्थी तक गई तो छौ नामक स्थान से कुछ दूरी पर चौथे व्यक्ति का शव ढांक में बरामद किया गया। मृतक समेत चारों जम्मू के रहने वाले है। जो कि पिछले दो माह से गौवंश की पांगी से तस्करी कर रहे थे। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब रेई पंचायत के ग्रामीणों के मवेशी जंगल से घर वापिस नहीं लौटे तो उन्हें इस बात का शक हुआ कि पांगी से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। उन्होंने इस संबंध में पांगी प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेने हेतु कार्रवाई की मांग उठाई।
वहीं मंगलवार को जब ग्रामीणों को गुप्त सूचना मिली तो तस्कर लाहुल के तांदी से पिकअप में मवेशियों को लादकर जम्मू ले जा रहे है। उसके बाद ग्रामीणों ने देर रात को पुलिस चौकी पुर्थी की टीम के साथ छौ नामक स्थान पर नाकाबंदी कर दी है। इस दौरान लाहुल की ओर से आ रही एक पिकअप को जांच के लिए रोका तो उसमें सवार लोग वहां से भाग गए। जिनमें तीन को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक की ढांक से गिरकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। खबर की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है।
वहीं इस मामले की छानबीन करने जम्मू गुलाबगढ़ पुलिस पांगी के पुर्थी पहुंची हुई है। मृतक के साथ अन्य तीन आरोपियों ने ग्रामीणों पर अपने साथी की हत्या का आरोप लगाया हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडर, 165 ब्रश कटर तथा 125 मक्की के थ्रेशर पर 91 लाख रुपए का अनुदान दिया गया : बलबीर सिंह

एएम नाथ। चंबा : वीडर, 165 ब्रश कटर तथा 125 मक्की के थ्रेशर पर 91 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है । जंगली जानवरों व बेसहारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बढ़ेड़ा राजपूतां विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

ऊना- उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बढ़ेड़ा राजपूतां का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। डीसी राघव शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी छात्रों ने रैली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

ऊना: 7 सितंबर – सुव्यवस्थित मतदाता निवार्चक शिक्षा एवं सहभागिता कार्यक्र के अंतर्गत आज मतदाता पंजीकरण जागरूकता हेतू राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनसीसी कैडटों द्वारा रैली का अयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली राजकीय...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 97 लाख 14 हजार 650 रुपए की नकदी बरामद : अमृतसर में दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार को पंजाब के अमृतसर के कक्कड़ जिले में दो संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!