ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस आयोजित

by

सोलन : धर्मपुर की ग्राम पंचायत गड़खल सनावर के पंचायत घर में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन एवं एल.आर संस्थान ओच्छघाट के संयुक्त तत्वावधान से आज राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी।
उन्होंने कहा कि इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया के बारे सभी नागरिकों को जागरूक करना है।
आकांक्षा डोगरा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरूआत वर्ष 1995 में सर्वोच्च न्यायलय द्वारा समाज के गरीब और कमज़ोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गई थी।
उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानून के बारे में जागरूक करना है। सभी लोगों तक न्याय पहुंचाने के लिए आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।
एल.आर संस्थान ओच्छघाट के वरिष्ठ प्रोफेसर टी.डी वर्मा ने इस अवसर लोक अदालत तथा साइबर क्राइम के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी।
थाना प्रभारी कसौली यशपाल शर्मा ने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गड़खल की प्रधान मोना चंचल, एल.आर संस्थान की सहायक प्रो. प्रियंका शर्मा, र्कीति बनाल, अनिता वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ सुनीं

एएम नाथ। शिमला : शिमला में लोगों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुलाकात कर उनकी समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ सुनीं। मेरे लिए जनसंवाद समाज की नब्ज को समझने का माध्यम है। जब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुद्रिका बस सेवा को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी : दशहरा उत्सव के दौरान सार्वजनिक परिवहन का करें प्रयोग- सुंदर सिंह ठाकुर

रोहित भदसाली। कुल्लू, 12 अक्तूबर :  दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू शहर में लोग ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। सरकार की ओर से इसके लिए मुद्रिका बस सेवा शुरु की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुर्खियां बटोरने के लिए विपक्ष कर रहा बेतुकी बयानबाजी : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज

शिमला : शिमला में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार जहां विपक्ष के निशाने पर है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने 27 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार, एक शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित : राष्ट्र निर्माण में अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर डाला प्रकाश

एएम नाथ। शिमला :  शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 27 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार और एक अध्यापक को राष्ट्रीय पुरस्कार से...
Translate »
error: Content is protected !!