ग्रामीण क्षेत्र की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित : संजय अवस्थी

by
बेहरतरीन प्रदर्शनी लगाने वाले किसानों व बागवानों को किया सम्मानित
अर्की  :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों व बागवानों की आर्थिक को मज़बूत करने व उन्हें उनके उत्पादों का सही मूल्य दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगू में अंबुजा सीमेंट फाउडेशन दाड़लाघाट द्वारा आयोजित किसान मेले के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित किसानों व अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए किसानों, बागवानों व पशुपालकों को विकसित करना आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों व पशुपालकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रहा है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में पशुपालकों को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की गई है। इससे जहां पशुपालकों की आर्थिकी मज़बूती होगी वहीं उन्हें उनके उत्पादों का सही मूल्य भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्राकृतिक खेती के उत्पादों का अलग से वर्गीकरण करने की योजना है ताकि किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर सभी के बेहतर स्वास्थ्य के अगुआ बन सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाई गई मक्की के लिए 40 रुपए, गेहूं 60 रुपए प्रति किलोग्राम तथा हल्दी के लिए 90 रुपए न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है। यह निर्णय किसानों की आय में वृद्धि लाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विधायक ने किसान मेले में कृषि व बागवानी उत्पाद और गौधन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मूल्यांकन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे किसानों व बागवानों को सम्मानित भी किया।
संजय अवस्थी ने महिला मण्डल चाखडू को सामान क्रय करने के लिए 21 हजार रुपए तथा सामुदायिक भवन के शैड के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने क्षेत्र की शेष मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मांगू के प्रधान बलदेव ठाकुर, ग्राम पंचायत मांगू के उप प्रधान राजेश पुरी, बाघल लैड लूजर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ए.डी.के.एम. ट्रांसपोर्ट सोसायटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, ए.डी.के.एम. ट्रांसपोर्ट सोसायटी के उप प्रधान जय प्रकाश ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप, अंबुजा सीमेंट फाउडेशन के यूनिट हैड मुकेश सक्सेना, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा सहित किसान व बागवान उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमारे समाज के बदलते चेहरे का आईना : हादसों में मरती मानवता और बढ़ता कंटेंट कल्चर

एएम नाथ। चम्बा : शनिवार सुबह एक कार हादसे में चम्बा और चुराह के मशहूर सिंगर जगदीश सोनी सड़क पर दर्द से कराह रहे थे। वह पल ऐसा था, जब इंसानियत को सबसे पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डमटाल में 10.49 ग्राम चिटटा के साथ महिला गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ एक और सफलता एएम नाथ। नूरपुर :  पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के खिलाफ बडी कार्यवाही अमल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड्स के  पदों के लिए  कैंपस इंटरव्यू का 7 मार्च को होगा आयोजन

एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर  के तहत सिक्योरिटी गार्ड्स के 120 पदों  को भरने के लिए  कैंपस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता आयोजित

धर्मशाला, 30 दिसंबर:  जिला परिषद की इस वर्ष की अंतिम त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में आयोजित की गई इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद...
Translate »
error: Content is protected !!