ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया कहा…… प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं लोगों की समस्याएं

by

चंबा, 15 जुलाई
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, ऊर्जा पेयजल, सिंचाई तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर पर बल दिया जा रहा है। साथ में यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचे ।
कुलदीप सिंह पठानिया आज ग्राम पंचायत हटली में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरान्त बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए वे उनकी आंकाक्षाओं तथा आशाओं के अनुरूप भटियात को विकास का आदर्श बनाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और भटियात विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता के अनुरूप सभी विकास कार्य को चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाएगा।
इस दौरान लोगों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं का विधानसभा अध्यक्ष ने समाधान किया । शेष मांगों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए प्रेषित किया ।
उन्होंने उप मंडलीय प्रशासन को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अवश्य कार्रवाई के लिए निर्देशित भी किया ।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन, तहसीलदार सिहुंता सुरेंद्र ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत हटली शिवकुमार, उपप्रधान रीता देवी, प्रधान ग्राम पंचायत थुलेल कुलदीप कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ड्रग माफिया से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्यों को अधिक अधिकार देने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री

ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअली भाग लिया शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर की बोह वैली में बन रहा प्रदेश का पहला ट्राउट हब : पर्यटन के साथ स्वरोजगार का नया अध्याय

धारकंडी क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता अब आर्थिकी सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा रही कदम* एएम नाथ।  धर्मशामा:17 फरवरी :  शाहपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर धारकंडी क्षेत्र की बोह घाटी अपनी अनुपम प्राकृतिक सुंदरता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हाईकोर्ट की बड़ी राहत: बालिग युवक-युवती को लिव-इन रिलेशनशिप जारी रखने की मिली आजादी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक बालिग युवक-युवती को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार साथ रहने और अपने रिश्ते को जारी रखने...
Translate »
error: Content is protected !!