ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान की दस्तक, अभियान को लेकर रामपुर पंचायत सड़क पर उतरी

by
ऊना 2 फरवरी: क्षेत्रीय परिवहन विभाग की तरफ से छेड़े गए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच की अगुवाई में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम के साथ ऊना जनहित मोर्चा व रामपुर पंचायत सड़कों पर उतरी और वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी प्रदान की गई। सड़कें दुर्घटना मुक्त हो, इसका चालकों को संकल्प दिलाया गया।
आरटीओ ऊना आरसी कटोच ने कहा कि रात के समय सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए वाहनों को रिफ्लेक्टर से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रात के समय कई वाहन चालकों को अपने से आगे चल रहे या सड़कों के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली ध्यान में नहीं आते हैं जिसके चलते वह सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। यदि ऐसे ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं तो वाहन चालकों को दूर से ही इन वाहनों का पता चल जाएगा और वह किसी भी हादसे का शिकार होने से बच जाएंगे। इसके अलावा बिना हेलमेट सड़कों पर दौड़ रहे दो पहिया वाहन चालकों को भी रोककर फूल भेंट किए गए। साथ ही साथ उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। ऐसे वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि यदि अब भी उन्होंने ट्रैफिक रूल्स का पालन करना सुनिश्चित न किया था उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
इस अवसर पर ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार डा. सुभाष शर्मा व अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि ट्रेक्टर, ट्राली व टिप्पर जिनके पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, उन सब पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात्रि के समय ऐसे वाहनों से कोई दुर्घटना न हो। वर्तमान समय में भारत में पूरी दुनिया का मात्र एक प्रतिशत वाहन है, जबकि सड़क हादसे 10 प्रतिशत वार्षिक हो रहे हैं। पांच लाख दुर्घटनाएं व डेढ़ लाख अकाल मृत्यु का ग्रास बनते हैं। इनमें 29 प्रतिशत मौतें बिना हेल्मेट व 16 प्रतिशत मौतें सीट बेल्ट न लगे के कारण होती है।
इस अवसर पर एआरटीओ राजेश कौशल, ट्रैफिक इंचार्ज भगवान दास, श्री राम लाल कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, रामपुर के पूर्व उपप्रधान राजेश जेशू, उपप्रधान रविंद्र बब्बू, परमजीत, हरदीप सिंह, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, लखवीर लक्की, हरविंद्र लक्की, शिव सांभर, संदीप कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवान सुशील कुमार को राहत : दिल्ली हाईकोर्ट ने दी नियमित जमानत

नई दिल्ली : जुनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार को नियमित जमानत दे दी। उन्हें मई 2021 में हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट 817.61 करोड़ रुपये का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता : राजेश शर्मा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पिछले वितीय वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता पाई है। यह राशि 817.61 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी है तो मुमकिन है, मोदी की गारंटी पर देश करे भरोसा : जयराम ठाकुर

जाति जनगणना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जनगणना के साथ जातिगत जनगणना करवाने का फैसला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से संवाद: स्वामी विश्वानंद जी ने ध्यान की शक्ति और धर्मों की एकता पर दिया विशेष बल

कालेश्वर मंदिर (हिमाचल प्रदेश)l दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विश्वानंद जी के साथ एक विशेष और विचारोत्तेजक संवाद...
Translate »
error: Content is protected !!