ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी द्वारा आयोजित की पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता : क्षेत्र के विकास में संस्थाओं का रहता है महत्वपूर्ण योगदान – अनिरुद्ध सिंह

by

शिमला, 05 नवंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज न्यू शिमला सेक्टर-1 के छतरी वाले पार्क में ग्रीन न्यू शिमला सोसाइटी द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। न्यू शिमला में गठित सभी संस्थाएं अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यहां पर विकास कर रही है जोकि बेहद सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि आजकल की पीढ़ी के बच्चे सामाजिक मेल मिलाप के बजाय अकेले रहना पसंद करते हैं। ग्रीन न्यू शिमला सोसायटी द्वारा आयोजित आज का यह कार्यक्रम आपसी मेलजोल को बढ़ावा देता है जोकि अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि वह न्यू शिमला में गठित सभी सोसायटी के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर हैं ताकि यहां के विकास में किसी भी प्रकार की कमी न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने न्यू शिमला में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का भी आश्वासन दिया।
ग्रामीण विकास मंत्री ने ग्रीन न्यू शिमला सोसायटी को 1 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
इससे पूर्व उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का अवलोकन किया एवं प्रदर्शित पुष्प एवं पौधो की सराहना की।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष माला सिंह, महासचिव डॉ अमरपाल सिंह कोचर, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में रखा कर्ज का पूरा आधिकारिक लेखा-जोखा : विपक्ष के आरोपों पर सीएम सुक्खू का जवाब

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश पर लगातार बढ़ रहा कर्ज का बोझ इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा है. छोटे से पहाड़ी राज्य पर बढ़ते हुए कर्ज के बोझ के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेकर मित्रों को घी पिला रहे मुख्यमंत्री, अविलंब जारी करें कर्मचारियों को डी.ए. और एरियर : जयराम ठाकुर

पेंशनरों और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, विश्वासघाती और धोखेबाज है कांग्रेस सरकार चुनावों से पूर्व किये पक्की नौकरी के वादे और अब आउटसोर्स नौकरी की दे रहे सार्वजनिक मंचो से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल वायरल : पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी को ईद की दे रहा बधाई

जालंधर :  पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल वायरल हो गया है। इसमें वह पाकिस्तान के कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से बात करता नजर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चंबा में दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का सफल आयोजन

एएम नाथ चंबा : राजकीय महाविद्यालय चंबा के समाजशास्त्र विभाग ने 12 और 13 नवंबर को दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया। संगोष्ठी में छात्रों द्वारा तैयार शोध प्रस्तुतियों पर प्रकाश डाला...
Translate »
error: Content is protected !!