ग्रेड मेनोर मैरिज पैलेस में लगी भयानक आग से पैलेस एक बड़ा हिस्सा जल कर राख : सवा करोड़ का नुकसान बताया जा रहा, आग के कारणों की पुलिस अभी कर रही जांच

by

गढ़शंकर / सैला खुर्द। गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर गांव पदराना में पड़ते ग्रेड मेनोर मैरिज पैलेस में लगी भयानक आग से पैलेस एक बड़ा हिस्सा जल कर राख हो गया और करीव एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान का बताया जा रहा है। वहां पर लोगो ने तथा नवांशहर और कवांटम पेपर मिल की फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने पहुंच कर आग पर काबू डाला। हालांकि ग्रेड मेनोर मैरिज पैलेस के मालिक विपन अग्रवाल व बरूण गुप्ता ने इस संबंध कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।


आज दोपहर के समय लोगो ने ग्रेड मेनोर मैरिज पैलेस में से अचानक धुआं निकलता देखा और कुछ ही मिनटों में आग पैलेस के एक बड़े हिस्से में फैल गई और आग की लपटों ने कुछ ही समय में पेलैस का एक बड़ा हिस्सा जला डाला। आग लगने की सूचना मिलते ही एसएचओ बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंच गए और नवांशहर और कवांटम पेपर मिल से फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मंगवाई गई। जिसके बाद फायर बिग्रेड कर्मचारियोंए लोगो व पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाया। जिससे ग्रेड मेनोर मैरिज पैलेस का मुख्य हिस्सा तो बच गया। लेकिन कुछ समय पहले बनाया गया अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।


आग से अंदाजन नुकसान एक करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। लेकिन आग के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।  ग्रेड मेनोर मैरिज पैलेस में जब आग लगी उस समय कोई समागम ना होने से जानी नुकसान होने से बच गया।


एसएचओ बलजिंदर सिंह : ग्रेड मेनोर मैरिज पैलेस के मालिक पुलिस थाने शिकायत देने आए है। सवा करोड़ का नुकसान बता रहे है। लेकिन हम पूरे मामले की जांच करेगें कि आग कि कारण क्या रहे और कितना नुकसान हुया है। यह भी जांच की जाएगी।
फोटो : पैलेस में लगी आग और आग बुझाने की तथा आग से हुए नुकसान की तस्वीरें

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में गाड़ी से पकड़ा एक लाख से अधिक कैश, चुनावी निगरानी टीम ने : पूरी तरह मुस्तैद निगरानी और सुरक्षा में तैनात कर्मचारी: एसडीएम राकेश शर्मा 

देहरा / तलवाड़ा  : देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर सकरी चैक पोस्ट पर फ्लाइंग स्क्वाड की एक टीम ने एक गाड़ी से 1 लाख 37 हजार 220 रूपये कैश बरामद किया है।...
article-image
पंजाब

जीत सिंह बगवाई सुरजीत कुमार चौहान की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समागम

गढ़शंकर : 2 अगस्त : पंजाब जलस्रोत विभाग से शानदार विभागीय सेवा उपरांत सेवानिवृत होने वाले मुलाजम नेता जीत सिंह बगवाई महासचिव पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन गढ़शंकर तथा साथी सुरजीत कुमार चौहान डिवीजन सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कालीबाड़ी मंदिर में शीश नवाया

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर आज शिमला के प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!