ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी ने स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

by

प्राथमिक स्कूल किशनपुरा के 333 बच्चों को दिए स्कूली बैग व अन्य सामग्री
बच्चों की दांतों व व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) :-किशनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स कंपनी ने कर्मचारी स्वयंसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 333 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों को अपनी पढ़ाई में सहयोग मिल सके और उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़े।
कार्यक्रम का संचालन आईआरजी संस्था ने किया । इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना था। साथ ही कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा ने बच्चों को दांतों की सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्हें रोजाना दांत साफ रखने, हाथ धोने और साफ-सफाई की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के स्कूल इंचार्ज दिलावर खान ने इस पहल के लिए ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स और आईआरजी एनजीओ का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं और इससे उनकी पढ़ाई में काफी सहायता मिलती है।
इस अवसर पर ग्लेनमार्क किशनपुरा यूनिट के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कंपनी के सुरेंद्र कपूर, विजय कुमार, विमल भारद्वाज, राकेश चंद एवं सवितोज सिंह सहित लगभग 40 स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर बच्चों को सामग्री वितरण में सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईआरजी एनजीओ की टीम में बलजिंदर सिंह, पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा और दिनेश कुमार ने सभी के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
कैप्शन- किशनपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल के बच्चों को स्कूली बैग बांटते हुए ग्लेनमार्क फाउंडेशन के स्वयं सेवी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सजा के तीसरे दिन की तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘सेवा’ : बढ़ाई गई सुरक्षा

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा का आज तीसरा दिन है।  बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद भी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रेक्टरों पर अश्लील गाने चलते कारवाई हो : पांचवीं कक्षा की छात्रा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र गढ़शंकर – पंजाब के हर शहर हर गांव की गलियों में वाहनों पर बड़े साउंड सिस्टम लगाकर बजाए जा रहे गंदे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा 17 ,जुलाई :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कर रही कामः मीना

खड्ड कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र ने किया कार्यक्रम का आयोजन ऊना  – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय खड्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत समिति सदस्य...
Translate »
error: Content is protected !!