गढ़शंकर में चोरों का कहर, एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटे

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर में यहां नशे के तस्करों के सामने पुलिस नतमस्तक है वहीं चोर भी बगैर रोकटोक से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगी हुए हैं और पुलिस बस लकीर पीटती रह जाती है। शनिवार की रात चोरों ने पुलिस थाने से करीब बंगा रोड पर एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना साधते हुए नाई की दुकान से 12 हजार रुपये चोरी कर रफ्फूचक्कर हो गए जबकि घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह तब मिली जब उसने अपनी दुकान खोली। दुकान मालिक रामसिंह पुत्र गरीब दास वासी दघाम ने बताया कि वह शनिवार को दुकान बंद करने के बाद घर चला गया है और रविवार को सुबह उसकी दुकान में चोरी की खबर मिली। रामसिंह ने बताया कि उसने किश्त अदा करने के लिए 12 हजार रुपए रखे थे जो चोर चोरी करके ले गए। उसने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अकाली दल फिर अकेला : बसपा सुप्रीमो ने कहा किसी से गठबंधन नही करेगी बसपा

चंडीगढ़ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर घोषणा कर दी कि बहुजन समाज पार्टी अब चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

12 लोग जिंदा जले, 38 घायल : 20 मिनट में बस धू-धूकर जली

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से बस के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट...
article-image
पंजाब

AAP विधायक नरेश यादव को 2 साल कैद व 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई : कुरान शरीफ बेअदबी में

मालेरकोटला। मालेरकोटला में करीब आठ वर्ष पहले हुई कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह ग्रेवाल की अदालत ने शनिवार को दिल्ली के महरौली से आप के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!