गढ़शंकर में बेलगाम चोर : नंगल रोड पर दुकान से लाखों के वस्त्र उड़ाए।

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके में पुलिस प्रशासन लापरवाह है तो वही चोर मस्त मुद्रा में है वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चुपचाप निकल जाते है और चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को बाद में मिलती है। गढ़शंकर नंगल रोड पर स्थित रेडीमेड वस्त्रों की दुकान से चोरो ने लाखों रुपये का सामान चोरी करके ले गए। इस चोरी की जानकारी देते हुए फैशन क्लब के संचालक अमरजीत सिंह ने बताया कि वह रविवार की अपनी दुकान बंद कर घर गए थे और सुबह आकर देखा की दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ है उन्होंने अंदर जाकर देखा कि अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी लाखो रुपये की पेंट, शर्ट व कीमती सामान चोरी कर के ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना गढ़शंकर पुलिस को शिकायत दी गई है। चोरी की घटना की जांच कर रहे एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि दुकानदार के बयान पर चोरो की तलाश शुरू कर दी गई है और इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
फ़ोटो :चोरी की घटना की जानकारी दे रहे अमरजीत सिंह

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा से अश्लील हरकत पर टीचर सस्पेंड : सलूणी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा विभाग ने जांच बिठाई

एएम नाथ। चम्बा : सलूणी उपमंडल की एक सरकारी प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक द्वारा छात्रा से अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत के मामले पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक बलवीर सिंह ने आरंभिक जांच के बाद...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का क्षेत्रीय युवक एवं विरासत मेले में शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों ने 57 श्रेणियों में से 26 पुरस्कार जीते

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के होशियारपुर ज़ोन-5 के क्षेत्रीय युवक एवं विरासत मेले में शानदार प्रदर्शन रहा है। डीएवी कॉलेज होशियारपुर में आयोजित क्षेत्रीय युवक एवं विरासत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की अपने दोस्त की हत्या, हुई थी कहासुनी

आदमपुर: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने साथी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामला पंजाब के आदमपुर का है। जहां एक मजदूर ने अपने साथी को मौत के...
article-image
पंजाब

पत्नी की हत्या : कारोबारी ने करवाई 2.5 लाख की सुपारी देकर , करना चाहता था दूसरी शादी

लुधियाना : लुधियाना में डेहलों रोड स्थित वी मैक्स रेस्टोरेंट में खाना खाकर देर रात घर लौटते समय लुटेरों ने कारोबारी अनोख मित्तल और उनकी पत्नी मानवी मित्तल उर्फ लिप्सी पर हमला कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!