गढ़शंकर से चार काग्रेसी नेता पंजाब लोक काग्रेस में तो दो भाजपा में जा चुके, काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी पंजाब लोक काग्रेस में आज शामिल

by

गढ़शंकर में काग्रेस के लिए दिन प्रतिदन रास्ता कठिन होता जा रहा
गढ़शंकर। विधानसभा हलका गढ़शंकर में काग्रेस को लगातार झटके लग रहे है। जिसके चलते पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी आज पंजाब लोक काग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह की मौजूदगी में शामिल हो गए। इस तरह अव तक चार काग्रेसी नेता पंजाब लोक काग्रेस में तो दो भाजपा जा चुके है। जिससे काग्रेस को लगातार झटके लगने से काग्रेस के लिए जीत का रास्ता कठिन होता जा रहा है।
गढ़शंकर से चार बार काग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी पहली बार 2004 में उपचुनाव में विधायक चुने गए थे तो दूसरी बार 2007 में जीत दर्ज की थी। जिसके बाद 2012 व 2017 में चुनाव हार गए थे। 2004 से पहले दो बार हुए विधानसभा चुनावों में काग्रेस हार गई और काग्रेस को दस हजार से कम मत पड़े थे। उससे पहले पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के पिता स्वर्गीय सर्वण राम दो बार काग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते थे। इस तरह अव पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के पंजाब लोक काग्रेस में जाने के बाद काग्रेस के लिए गढ़शंकर में बड़ा संकट गहरा गया है। छे काग्रेस नेता भाजपा व पंजाब लोक काग्रेस में जाने के बाद काग्रेस कार्याकर्ताओं में कन्फुयजन की स्थिति बन गई है और अधिकांश कार्याकर्ता वेट एंड वाच मोड में है। भाजपा व पंजाब लोक काग्रेस गठबंधन तहत गढ़शंकर किस पार्टी के खाते में जाती है। इस पर तय करेगा कि कौन नेता गठबंधन की और से चुनावी मैदान में उतरेगा।
काग्रेस के चार नेता पंजाब लोक काग्रेस में शामिल : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी आज पंजाब लोक काग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले काग्रेस के मजबूत जनाधार वाले नेता ठाकुर कृष्ण देव सिंह तथा सरिता शर्मा व कुलविंदर बिट्टू भी काग्रेस में शामिल हो चुके है।
काग्रेस दो नेता भाजपा में शामिल: काग्रेस की तेज तरार नेत्री निमषा मेहता कल काग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुकी है। इससे पहले कैप्टन आर एस पठानिया भी भाजपा में शामिल हो चुके है।
फोटो: पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी को पंजाब लोक काग्र्रेस में शामिल करवाते रणइंद्र सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला : हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का शीघ्र होगा डिजिटलीकरण

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामाचंद्रा राव ने शनिवार को देहरा में ज्यूडिशियल कोर्ट कांफ्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बचत भवन देहरा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईजी की पत्नी व नाबालिग बेटे सहित करीब 15 सुरक्षाकर्मियों पर एफआईआर दर्ज

एएम नाथ। पिंजौर : हिमाचल प्रदेश के आईजी विमल गुप्ता के नाबालिग बेटे और करीब 15 सुरक्षाकर्मियों पर पिंजौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आईजी की पत्नी शालू गुप्ता को...
article-image
पंजाब

पंजाब बमें 61 DSP का हुआ तबादला

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। वहीं, फेरबदल करते हुए प्रशासन ने डीएसपी रैंक के 61 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बाबत नोटिफिकेश...
article-image
पंजाब

भवानीपुर माजरी में गूंजा कुश्ती का जोश, गुग्गा जाहिर पीर जी के छिंज मेले में उमड़ी भीड़ : जस्सा वाहोवाल ने जीती पटके की कुश्ती

गढ़शंकर : धन-धन गुग्गा जाहिर पीर जी की याद में गांव भवानीपुर माजरी और भवानीपुर भगतां की समूची ग्राम पंचायत की ओर से छिंज मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले...
Translate »
error: Content is protected !!