घर और क्रशर पर इनकम टैक्स ने की छापामारी : पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के फार्म हाउस पर भी रेड

by

पठानकोट : पंजाब में पठानकोट के हल्का भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल के घर, फार्म हाउस और क्रशर पर इनकम टैक्स ने छापामारी की। इनकम टैक्स टीम शुक्रवार को जोगिंदर पाल के सुजानपुर स्थित घर पर पहुंची। इसके बाद उनके क्रशर और फार्म हाउस पर रेड की गई।

सूत्रों के अनुसार जोगिंदर पाल के कई करीबी रिश्तेदारों के घरों पर भी सर्च की गई है। लंबे समय से इनकम टैक्स विभाग की नजर जोगिंदर पाल के कार्यकाल के दौरान हुई उनकी आमदनी और इनकम सोर्सेज पर टिकी थी। रेत के बड़े कारोबारी पूर्व विधायक जोगिंदर पाल अपने कार्यकाल के दौरान चर्चा में रहे हैं।

अवैध माइनिंग मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं जोगिंदर पाल
इससे पहले पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को पुलिस अवैध माइनिंग के आरोप में भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया था। उस समय स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर जोगिंदर पाल को गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज अमृतसर से पीजीआई रेफर किया गया था।

पुलिस ने पांच लोगों पर दर्ज किया था केस
इस साल 8 जून को एक माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने किड़ी खुर्द में कृष्णा स्टोन क्रशर पर छापा मारा था। पुलिस टीमों ने मौके से पोकलेन मशीन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन करने पर कब्जे में लिया था। पोकलेन ड्राइवर सुनील कुमार और क्रशर कर्मचारी प्रकाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के बाद जोगिंदर पाल की पत्नी कृष्णा, एक अन्य पार्टनर लक्ष्य महाजन समेत कुल पांच लोगों पर केस दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा स्कालरशिप वितरित

गढ़शंकर :14 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के कामर्स/इकनॉमिक्स विभाग के अधीन बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा विभाग के जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्कालशिप प्रदान की गई। बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन जो कि एक रजिस्टर्ड संस्था...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मांगों को लेकर बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 7 मार्च : पेंशनर्स एसोसिएशन मांडल गढ़शंकर द्वारा अपनी मांगों को लेकर मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें पंजाब सरकार तथा पावर काम की गलत नीतियों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके संबोधित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शामिल हुए आप से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक

नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सभी 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और दिल्ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी पुलिस की परीक्षा देने, पत्‍नी ने आधी रात बुलाया प्रेमी,रंगरेलियां मनाते दबोचा

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए है. दरअसल ये मामला यूपी के महाराजगंज का है जो अब चर्चाओं में आ गया है. यहां एक युवक सिपाही भर्ती...
Translate »
error: Content is protected !!