घर बैठे ऑनलाइन करें आवेदन : इंतकाल, निशानदेही व अन्य ज़मीन संबंधी कार्यों के लिए : डीसी

by
ऊना :   निशानदेही, इंतकाल जैसे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अब पटवार घरों व तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इन कार्यों के लिए राजस्व विभाग की वेबसाइट https://ehimbhoomi.nic.in/ पर आवेदक स्वयं लॉग-इन कर किया जा सकता है या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से भी आवेदन का प्रावधान है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने राजस्व विभाग से मिलने वाली अधिकतम सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। जमीन की रजिस्ट्री के बाद तुरंत इंतकाल पटवारी, कानूनगो व तहसीलदार को ऑनलाइन दिखेगा, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विरासत से प्राप्त होने वाली संपत्ति संबंधित इंतकाल के लिए भी वेबसाइट के माध्यम से अनुरोध किया जा सकता है। इसके लिए आवेदक को सभी कागज़ात पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
राघव शर्मा ने कहा कि आवेदक ई-हिमभूमि पोर्टल के माध्यम से न केवल विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकता है, बल्कि उसकी स्थिति या स्टेटस का पता भी कर सकते हैं। अपने आवेदन की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी उसे पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पोर्टल से कोई भी व्यक्ति अपनी भूमि से संबंधित जानकारी जैसे जमाबंदी नकल और भूमि का नक्शा इत्यादि भी देख सकता है। उन्होंने जिलावासियों से इस ऑनलाइन सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत: चम्बा में दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

चंबा, 14 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत सरोल के छौ गांव के एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। यह युवक गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सभा चुनाव 2024 के संदर्भ में DC ने ली बैठक : मतदान प्रतिशतता की बढ़ोतरी पर दिया बल

शिमला, 08 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी के प्रत्याशी कब करेंगे नामांकन पत्र दाखिल : जानने के लिए पढ़े

एएम नाथ। शिमला :   भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 9 मई से लेकर 14 मई तक अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति का मजाक बना दिया , कांग्रेस के नेता जरा अपने नेता को समझाएं : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार

पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज कल राहुल गांधी विदेश में हैं और लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ-कुछ कह रहे है, जिसे पढ़ कर शर्म आती है। अमेरिका...
Translate »
error: Content is protected !!