घर लौट रहा था युवक : बदमाशों ने सरेआम गोलियां मारकर हत्या

by

अमृतसर : जंडियाला गुरु के अधिकार इलाके में पड़ने वाले गांव जब्बोवाल में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 25 साल है।

मृतक शादीशुदा था और उसकी एक पांच महीने की बेटी भी थी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, मनिंदर सिंह अपनी दुकान बंद करने के बाद रात 10 बजे के करीब घर वापस आ रहा था. जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा, पहले से उसका इंतजार कर रहे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने मनिंदर सिंह पर ताबड़तोड़ 7-8 गोलियां चलाईं. इनमें से 3-4 गोलियां उनके शरीर के पिछले हिस्से में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए. घायल मनिंदर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सूरी की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी काबू

अमृतसर। गोपाल मंदिर के आगे मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्यारे को काबू कर लिया...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में ASI को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान आज अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में तैनात ASI सतनाम सिंह को पहली किश्त के रूप में 20,000 रुपये...
article-image
पंजाब , समाचार

मृतक शरीर मरणोपरांत राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला को रिसर्च के लिए सौंपा : कैप्टन ओमप्रकाश का मृतक शरीर रोटरी क्लब आई बैंक और कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी होशियारपुर की मध्यस्थता परिजनों ने सौंपा

गढ़शंकर : मानवता के मद्देनजर कैप्टन ओमप्रकाश का मृतक शरीर मरणोपरांत उनके परिजनों ने रिसर्च के लिए राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला को सौंप दिया। कैप्टन की पुत्रवधू प्रवीण कुमारी, पौत्र राज कुमार व अनुज...
Translate »
error: Content is protected !!