घर से आठ लाख रुपये चोरी करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने किया दो पर मामला दर्ज

by
गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने अजित सिंह वासी गढ़शंकर की शिकायत पर दो लोगों के विरुद्ध आठ लाख रुपये चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में अजित सिंह पुत्र गंगा सिंह वार्ड नं 2 वासी गढ़शंकर ने बताया था कि उसे कुलदीप सिंह वासी खटकड़कलां लकड की कटाई के 10 जनवरी को आठ लाख रुपये देकर गया था जिसे उसने लेकर घर मे रखी अलमारी में रख दिया था। उसने बताया कि 4/5 अप्रैल की उसके घर की लाइट अज्ञात लोगों ने काट दी और मेरे घर के अंदर दो लोग दाखिल हुए और दो बाहर खड़े बातें कर रहे थे। उसने बताया कि इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और मेरे घर मे रखे आठ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। अजित सिंह ने बताया कि इसके बाद उसे इलाज के लिए ढाहां कलेरा के निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया। उसने बताया कि इसके बाद मुझे पता चला कि मेरे घर से आठ लाख रुपये की चोरी कुलविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र मोहन सिंह वासी वार्ड नं 2 गढ़शंकर ने की है इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। गढ़शंकर पुलिस ने कुलविंदर सिंह उर्फ सोनू व अज्ञात के विरुद्ध अजित सिंह के घर से आठ लाख रुपये चोरी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जिंदगी मौत का मामला 19 निराश्रित मरीजों के लिए : पीजीआई चंडीगढ़ ने इन मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया

चंडीगढ़, 12 अक्तूबर भुल्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से तुरंत दखल देने की मांग की है ताकि इस जानलेवा बीमारी से पीडि़त 19 लोगों की जान वचाई जा सके।...
article-image
पंजाब

कंगाली दूर करने के लिए सरकारी जमीने बेचने का फैसला शर्मनाक : तीक्ष्ण सूद

सूद ने कहा : पंजाब की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए केजरीवाल द्वारा पेश किया गया फार्मूला कहा हैं? होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी...
article-image
पंजाब

जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद….पीड़िता के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने की कार्रवाई

गढ़शंकर, 26 अक्टूबर । गढ़शंकर पुलिस ने गांव बोड़ा निवासी एक महिला के साथ मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमारी आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है : कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने की हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!