घरेलू पर्यटन व्यय से संबंधित जानकारी के लिए सांख्यिकीय सर्वेक्षण कार्य जारी

by

अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की टीमें में कर रही हैं सर्वेक्षण कार्य

उपायुक्त ने जिलावासियों से सहयोग का
किया आग्रह

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण के 80 वें राउंड के अंतर्गत सांख्यिकीय सर्वेक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण के इस राउंड का मुख्य उद्देश्य घरेलू पर्यटन व्यय से संबंधित जानकारी को एकत्र करना है जिसमें यात्रा के उद्देश्य, यात्रा का प्रकार और यात्रा का साधन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिला सांख्यिकी कार्यालय और निदेशालय अर्थ एवं सांख्यिकी से विभिन्न टीमें चयनित गांवों में जाकर घर-घर सर्वेक्षण करेंगी तथा जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।
उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से सर्वेक्षण टीमों के साथ सहयोग करने और सटीक जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि उपलब्ध करवाई गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग होगी।
इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय के दूरभाष 01899-222301 या ईमेल dso-cha-hp@nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहनों की तलाशी हिमाचल सीमा पर होगी : अतिरिक्त पुलिस बल होगा तैनात

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में नशे पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रबोध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड (पाठशाला अरसु) में 5 फरवरी को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

कुल्लू : 3 फरवरी ,   सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसु में 5 फरवरी 2024 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

98,182 करोड़ से ज्यादा हो गया कर्ज?… भाजपा विधायक के डॉ. जनक राज के सवाल का सीएम सुक्खू ने दिया ये जवाब

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश पर कुल 98,182 करोड़ रुपये का कर्ज है. वित्त वर्ष 2025-26 में मूलधन चुकाने के लिए 4243.57 करोड़ रुपये और ब्याज...
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर उपमंडल में 30 व 31 अक्तूबर को होंगे इंतकाल : एसडीएम गुरसिमर सिंह

नूरपुर 29 अक्तूबर। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व मामलों के घरद्वार के नजदीक त्वरित निपटारे के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत नूरपुर उपमंडल में 30 व 31 अक्तूबर, 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!