घरेलू हिंसा रोधी अधिनियम, पोक्सो एक्ट और अन्य अधिनियमों से करवाया अवगत

by
हमीरपुर 20 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति बड़सर के सहयोग से ग्राम पंचायत सौर के कार्यालय परिसर में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और पंचायत जनप्रतिनिधियों को विधिक साक्षरता, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित अधिनियमों जैसे पोक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा रोधी अधिनियम इत्यादि के साथ-साथ महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और अधिनियमों की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने भी महिलाओं के अधिकारों और महिलाओं से संबंधित विभिन्न अधिनियमों के प्रावधानों से अवगत करवाया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय की लीगल आफिसर अंविला शर्मा ने पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जबकि, संरक्षण अधिकारी शशि पाल ने फोस्टर केयर योजना व मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे में बताया।
इस शिविर में बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, स्थानीय ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुरजीत सिंह और पंचायत सदस्यों सहित लगभग 120 लोगों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर, गाड़ियां जमींदोज : किन्नौर में 2 पर्यटकों की मौत : मंडी-कुल्लू हाईवे बंद

एएम नाथ । किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के मानसून की बारिश ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है. मंडी, कुल्लू और किन्नौर में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सी.ऐ.जी. परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर सक्षम ने बढ़ाया होशियारपुर का मान

होशियारपुर का मान : खन्ना :  होशियारपुर 4 अप्रैल () भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय सी.ऐ.जी. परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले होशियारपुर के बेटे सक्षम वशिष्ठ को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 स्नैचर गिरफ्तार लूटी गई सोने की चेन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चंडीगढ़ पुलिस ने किया बरामद

चंडीगढ़, 18 जून । पुनीत महाजन : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-31 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम ने 105 वर्षीय शतायु मतदाता सरदार प्यार सिंह को जन्म दिवस पर किया सम्मानित : चंबा विधानसभा क्षेत्र में वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह-एडीएम

एएम नाथ। चम्बा  ;  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने शतायु मतदाता एवं चंबा विधानसभा क्षेत्र के वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर मोहल्ला जनसाली स्थित उनके घर...
Translate »
error: Content is protected !!