घरों में बनाए जाने वाले शौचालय, सामुदायिक शौचालय, लिक्विड व सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों में तेजी लाने के डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने दिए निर्देश

by

होशियारपुर, 25 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि दिसंबर तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल-हर घर नल प्रोजैक्ट के माध्यम से जिले में 100 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 10 ब्लाकों में चार ब्लाक हाजीपुर, माहिलपुर, होशियारपुर-2 व होशियारपुर-1 में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है बाकी ब्लाक भी लक्ष्य के नजदीक है, जो कि दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला वाटर व सैनीटेशन मिशन की समीक्षा के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबार सिंह भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 80 प्रतिशत गांवों को टाइड ग्रांट संबंधी फंड जारी किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आए प्रतिनिधि से स्कूलों में पानी की सप्लाई संबंधी समस्या के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी इंजीनियर -कम-जिला जल अधिकारी तलवाड़ा अनुज कुमार शर्मा को निर्देश दिए कि योजना से संबंधित सभी कार्यों में तेजी लाई जाए।
अपनीत रियात ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) को 15वें वित्त कमिशन के टाइड फंड में से सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए 90 हजार रुपए अन्य बचे 38 गांवों जल्द ट्रांसफर करने के लिए हिदायत जारी की। उन्होंने कार्यकारी इंजीनियरों को आंगनवाडिय़ों में 15वें वित्त कमिशन के अंतर्गत काम करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घरों में बनने वाले शौचालय, सामुदायिक शौचालय, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट व सालिड वेस्ट मैनेजमेंट संबंधी किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा करते हुए, इसमें तेजी लाने की भी हिदायत जारी की।
कार्यकारी इंजीनियर-कम-जिला सैनीटेशन अधिकारी अश्वनी कुमार मट्टू ने बताया कि फेज-1 की 46617 घरों में बनने वाले शौचालयों का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि 2040 शौचालयों का कार्य रहता है, जिसमें 1027 शौचालय मुकम्मल होने के करीब है, जिले में 47 सामुदायिक शौचालयों का काम करवाने के लिए अलग-अलग गांवों की ओर से प्रस्ताव दिए गए हैं, जिनमें जल सप्लाई विभाग की ओर से 210000 रुपए प्रति सामुदायिक शौचालय जारी कर दिए गए हैं।
श्री मट्टू ने बताय कि 11 सामुदायिक शौचालयों का कार्य प्रगति अधीन है। लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के 16 गांवों को 25.55 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं। 19 गांवों की 54.17 लाख रुपए की मांग की गई है जो कि जल्द आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का पंचायती राज की ओर से 9 गांवों में काम करवाया गया है। इसके लिए पंचायती राज की ओर से 4 गांवों के लिए 1.47 लाख रुपए की मांग की गई है जो कि जल्द प्राप्त होने की उम्मीद है। इस मौके पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस, डिप्टी सी.ई.ओ. अजय कुमार, एस.डी.ओ. नवनीत कुमार जिंदल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 13,757 मामलों का मौके पर निपटारा : ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

होशियारपुर, 14 सितंबर :   ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की ओर से आज पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों पर ज़िले में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।...
article-image
पंजाब

घुमियाला में 75वा गणतंत्र दिवस मनाया : हलका चब्बेवाल आम आदमी पार्टी प्रभारी हरमिंदर सिंह संधू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

चब्बेवाल , 27 जनवरी  :   गांव घुमियाला में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हलका चब्बेवाल आम आदमी पार्टी प्रभारी हरमिंदर सिंह संधू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस...
article-image
पंजाब

*DC Aashika Jain Reviews Progress

*Calls for Speedy Compensation to Flood-Affected Families, Ensures Transparent Public Services Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.17 : Deputy Commissioner Aashika Jain held a monthly meeting with revenue officers to review the progress of various departmental works...
article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। आप के द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर लगभग पच्चीस वर्षों से...
Translate »
error: Content is protected !!