घसीटता हुआ ले गया एएसआई को छोटा हाथी चालक आधा किलोमीटर तक : इलाज के दौरान एएसआई मलकीत सिंह का देहांत

by

कपूरथला : कपूरथला के डीसी चौक में नाके पर खड़े एएसआई को छोटा हाथी चालक आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। चालक को रुकने का इशारा किया तो चालन ने रुकने की बजाय वाहन भगा लिया और एएसआई की जैकेट वाहन में फंस गई।
जिससे एएसआई साथ घसीटता चला गया। जख्मी एएसआई को तुरंत साथी पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। ट्रैफिक एएसआई की मौत की पुष्टि ट्रैफिक इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने की है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
एसपी इंवेस्टीगेशन हरविंदर सिंह ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे हाथी चालक की गिरफ्तारी के आस-पड़ोस के जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा। मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे डीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान करतारपुर की तरफ से एक छोटा हाथी यूपी-11 सीटी-1171 आया, जिसे ट्रैफिक कर्मियों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन छोटे हाथी के ड्राइवर ने रुकने की बजाय आंख बचाकर वाहन जालंधर की तरफ भगा लिया।
ट्रैफिक इंचार्ज सुखविंदर सिंह के अनुसार इसी दौरान एएसआई मलकीत सिंह की जैकेट छोटे हाथी में फंस गई और छोटा हाथी चालक उसे घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर तक ले गया। जैकेट फटने पर वह वहीं सड़क पर गिर गया और इस हादसे में घायल एएसआई मलकीत सिंह निवासी अजीत नगर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान एएसआई मलकीत सिंह का देहांत हो गया है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। थाना सिटी की पुलिस ने अगली कार्रवाई तेज कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सीमा रानी का हत्यारा उसका प्रेमी निकला, सड़ी अवस्था में मिला था शव

 गढ़शंकर – गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर लधेवाल गुरुद्वारा के पीछे नग्न अवस्था में मिले महिला के शव जो बरसाती चो में मिला था के कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब घोटाले पा पैसा कहां गया खुलासा करेंगे केजरीवाल बताएंगे 28 मार्च को कोर्ट में : सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। बुधवार को यह बात अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही। सुनीता...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमला

HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमल श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से वृंदावन के लिए रवाना हुई थी हिमधारा बस पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को...
article-image
पंजाब

डीसी सस्पेंड : भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिलने के बाद पंजाब सरकार ने डीसी राजेश त्रिपाठी को किया निलंबित

पंजाब सरकार ने सोमवार को श्री मुक्तसर साहिब के उपायुक्त (डीसी) को निलंबित कर दिया। राजेश त्रिपाठी आईएएस को 2024 में श्री मुक्तसर साहिब का डीसी नियुक्त किया गया। श्री मुक्तसर साहिब के डीसी...
Translate »
error: Content is protected !!