वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव रौड़ी के विकास हेतु 10 लाख रुपये की ग्रांट का किया ऐलान

by
गढ़शंकर, 14 जून: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अपने पैतृक गांव रौड़ी में आयोजित भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए गांव के विकास कार्यों को और गति देने के लिए 10 लाख रुपये की विशेष ग्रांट देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण भी विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि अपने पैतृक गांव रौड़ी के विकास के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे तथा गांववासियों की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घोषित 10 लाख रुपये की ग्रांट से गांव में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने टूर्नामेंट के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास और युवाओं के कल्याण के लिए वे भविष्य में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

62वें आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शानदार मुकाबले देखने को मिले

मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह और सूरजभान हांडा शामिल हुए अकादमी वर्ग के मैच में राउंड ग्लास मोहाली ने एएनएफए चक गुरु को 9-0 के बड़े अंतर से पराजित किया...
article-image
पंजाब

एनआरआई परिवार दुआरा सरकारी स्कूल के कमरों की रिपेयर के लिए दिए 50 हजार और दो इन्वर्टर

गढ़संकर : गांव चक गुरु के सरकारी मिडिल और प्राइमरी स्कूल को एनआरआई परिवार ने स्कूल की मरम्मत के लिए पैसों से मदद की गई। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सुनीता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तकनीक ने बदला पत्रकारिता का स्वरूप, पत्रकारिता के मूल्य बनाए रखे मीडियाः मुकेश अग्निहोत्री

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह रोहित भदसाली। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज यहां आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पर कहा कि...
article-image
पंजाब

भाजपा नेता निमिषा मेहता को बीते दिन पुलिस दुआरा डीटेन करने खिलाफ भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 22 अगस्त :  आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा इकाई ने आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे कैंपों को बंद करने के तानाशाही आदेशों के खिलाफ पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!