खानपुर से साधोवाल वाया बीरमपुर लिंक सड़क प्रीमिक्स की प्रतीक्षा में, लोगों को हो रही भारी परेशानी

by
गढ़शंकर, 14 जून : खानपुर से साधोवाल वाया बीरमपुर जाने वाली लिंक सड़क पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में होने के कारण क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पूरी तरह टूट जाने के बाद प्रशासन द्वारा करीब तीन-चार महीने पहले इस पर पत्थर बिछाए गए थे, लेकिन इसके बाद अब तक प्रीमिक्स नहीं डाली गई, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग की ओर से सड़क पर पत्थर डालने के बाद जल्द ही प्रीमिक्स बिछाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। सड़क पर डाले गए पत्थर अब अपनी पकड़ छोड़ चुके हैं और पूरी सतह उखड़ चुकी है, जिससे वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।‌ ग्रामीणों के अनुसार सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब दोपहिया वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। वहीं चारपहिया वाहनों के लिए भी इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ जाने से जगह-जगह गड्ढे और ढीले पत्थर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले आम लोग, किसान, मजदूर, विद्यार्थी तथा मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जल्द से जल्द प्रीमिक्स डालकर इसे यातायात योग्य बनाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अमनदीप मेहरा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्ट्रीट लाईटस के नंगे जोड़ हादसों को दे रहे न्यौता :सोनी

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर दुारा नंगल चौक में मुख्य सडक़ पर डिवाईडर ऊपर लगाई गई स्ट्रीट लाईटस नंगे जोड़ किसी जानलेवा हादसे होने का खतरा बना हुया है। यह शब्द आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर...
article-image
पंजाब

नगर निकाय चुनाव के लिए आप ने कसी कमर : प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने किया ये दावा

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार (1 दिसंबर) को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। पांच नगर...
पंजाब

होशियारपुर फील्ड फायरिंग रेंज में होगी 13 से 15 मार्च तक फील्ड फायरिंग: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 10 फरवरी:डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 26वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल को 13 मार्च से 15 मार्च 2023 तक होशियारपुर फील्ड फायरिंग रेंज आवंटित की गई है। इस अवधि...
Translate »
error: Content is protected !!