घालूवाल गोलीकांड के 6 आरोपी ग्रिफ्तार : गोलीकांड को पंजाब की सेंट्रल जेल लुधियाना में कैद मनी राणा के इशारों पर अंजाम दिया गया- एसपी अर्जित सेन ठाकुर

by

हरोली : घालूवाल में गाड़ी पर गत 31 अक्तूबर की देर शाम गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। गोलियां चलाने के पकड़े गए आरोपियों में गोली चलाने वाला लवदीश भी शामिल है। उक्त गोलीकांड को पंजाब की सेंट्रल जेल लुधियाना में कैद मनी राणा के इशारों पर अंजाम दिया गया है । ग्रिफ्तार किए आरोपियों में तीन स्थानीय युवक सुमित जसवाल, लखविंद्र, वंश रायजादा सहित पंजाब के लवदीश और लवप्रीत सिंह शामिल हैं।
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बुधवार दोपहर को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने उक्त गोलीकांड में इस्तेमाल एक बाइक, तीन गाड़ियां, एक 7.62 एमएम की पिस्तौल, चार जिंदा कारतूर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के इलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त गोलीकांड में अलग-अलग गिरोह से जुड़े लोगों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। गोलीकांड के दिन पंजाब की जेल में कैद मनी राणा ने फिरौती के लिए हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू, गांव सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना को फोन किया। लेकिन हरप्रीत ने फिरौती देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी सुमित जसवाल काकू व लखविंद्र ने भी हरप्रीत को फिरौती राशि देने के लिए कहा। लेकिन हरप्रीत ने दोबारा इनकार कर दिया। कुछ ही देर बाद जब हरप्रीत गाड़ी में सवार होकर घालूवाल बाजार को पार कर सुनसान जगह पहुंचा तो बाइक सवार दो लोगों में से एक ने गोलियां चला दीं। उन्हीनों ने बताया कि आरोपी सुमित जसवाल ने शूटरों की मदद की। वह रेकी करने के बाद शूटरों को मौके तक लेकर गया और वह गाड़ी भी दिखाई जिस पर गोली चलानी है। वहीं आरोपी वंश रायजादा ने गोलियां मुहैया करवाई और हथियार अन्य आरोपी ने दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने खरड़, हमीरपुर, देहरादून, बद्दी, चंडीगढ़, जालंधर, फगवाड़ा, होशियारपुर सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। जिसमें आरोपी लवदीश बद्दी के मेहड़ू क्षेत्र से और लवप्रती फगवाड़ा से दबोचा गया। बताया जा रहा कि गोली लवदीश ने चलाई और उसके बाद उसने पिस्तौल लवप्रीत के पास फगवाड़ा में छिपा दिया।
उन्होनों ने बताया कि चिंता की बात यह है कि गोलीकांड के आरोपी एक दूसरे को नहीं जानते। गोली चलाने, रेकी करने, हथियार देने के लिए अलग-अलग लोगों ने काम किया और ये आपस में एक दूसरे को नहीं जानते। यह लोग अलग-अलग गिरोह से जुड़े हैं और केवल गोलीकांड को अंजाम देने के लिए एक दूसरे के संपर्क में आए। उनहिनों ने कहा कि जल्द मुख्य आरोपी मनी राणा की कस्टडी ट्रांसफर कर उसे लाया जाएगा और पूछताछ कर गोलीकांड पर्तें खोलने की कोशिश की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सही मार्गदर्शन के साथ की गई मेहनत सफलता के मुकाम तक ले जाती : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में 3 जुलाई  को मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप...
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में ऊना को 7 स्वर्ण पदक, रुपांशी ने दो स्वर्ण जीत रचा इतिहास: कुलदीप

ऊना  : शिमला में 24 से 28 मार्च तक चली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिला ऊना को विभिन्न आयु वर्गाें में 7 स्वर्ण पदक हासिल हुए। प्रतियोगिता में रूपांशी, सार्थक, राजत ठाकुर, मनीष,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : फन रिपब्लिक पार्किंग से छह वाहन इंपाउंड, शहरभर में अवैध वेंडरों पर चला अभियान

सेक्टर-22, 40, 45, 46 और इंडस्ट्रियल एरिया में कार्रवाई, 63 चालान जारी पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : नगर निगम की प्रवर्तन शाखा ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को जानें और उसके संरक्षण में अपना बहुमूल्य सहयोग दें, देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम है सोलन – रोहित ठाकुर

 सोलन  : शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सोलन ज़िला में देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम दृष्टिगोचर होता है। रोहित ठाकुर गत देर सांय सोलन के...
Translate »
error: Content is protected !!