युवक का बुरी तरह से गला सड़ा शव : 8 नवंबर से एक युवक हरीश वर्मा लापता था

by

गोराया: युवक का बुरी तरह से गला सड़ा शव दिलबाग कॉलोनी में खेतों में से बरामद किया । यह जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने बताया के उन्हें सूचना मिली के खेतों में से बदबू आ रही है जब पुलिस व मोहल्ला वासियों ने जाकर देखा तो प्राली के नीचे एक शव पड़ा था जिसकी हालत बेहद ख़राब हो चुकी थी। पिछले 8 नवंबर से एक युवक जिसका नाम हरीश वर्मा है वह लापता था जिसके पारिवारिक सदस्यों ने गोराया थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई हुई थी व पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच करने पर सामने आया कि यह शव हरीश वर्मा का ही है जो गोराया में एक फैक्ट्री में काम करता था वह यहां किराए के क्वार्टर में अकेला ही रहता था जिसके जीजा पास अलग से क्वार्टर में रहता था उन्होंने बताया कि उसके जीजा ने थाने में शिकायत दी हुई थी कि उसका साला हरीश घर से सैर करने लिए निकला था जिसका फोन मोटरसाइकिल पर्स घर में ही पड़ा था वह घर के गेट की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जिसका आज शव मिला है पुलिस की ओर से जांच की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम चुनाव के लिए 8 हफ्ताें समय : पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

नगर निगम और काउंसिल चुनाव मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को चुनाव कराने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया है। इसके चलते सरकार...
article-image
पंजाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश

एएम नाथ । शिमला :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य सरकार ने एहतियातन पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया...
article-image
पंजाब

सब ठीक है, पार्टी लाइन का पालन करेंगे’….मीटिंग के बाद बदले चन्नी के सुर

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पूर्व सीएम और कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की। बैठक के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!