109 रक्तदानियों ने किया रक्तदान : ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी द्वारा शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहीदी दिवस को समर्पित लगाया चौथा रक्तदान कैंप

by

गढ़शंकर : ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल द्वारा शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहीदी दिवस को समर्पित चौथे स्वैच्छिक रक्तदान कैंप का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां में किया गया। जिसमें 109 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड डोनर्स एसोसिएशन नवांशहर ने किया तो रक्त एकत्र करने में सहयोग दिया और एचडीएफसी बैंक नवांशहर द्वारा रिफ्रेशमेंट में सहयोग दिया।
मोटिवेटर अश्वनी राणा ने बताया कि बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर रेगुलर रक्तदानी रहे अमित भारद्वाज (विक्की) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एनआरआई मानव सोनी अमेरिका के विशेष सहयोग से रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान प्रसिद्ध समाज सेवी राणा राम लुभाया ने विशेष तौर पर पहुंच कर ग्रीन वेलफेयर सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया।इस अवसर पर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन नवांशहर के डॉ. अजय बग्गा, सीनियर लैब तकनीशियन राजीव भारद्धाज, दीपक शर्मा ,गौरव रणन, मोहित राणा नवदीप बंगा, मालकियत सिंह, देश राज देस राज बाली, गांव बीनेवाल के सरपंच सुभाष शर्मा,अजायब सिंह बोपाराय कर्मचारी नेता रामजी दास चौहान, राणा, राज कुमार , परषोतम राणा,मास्टर अमरीक सिंह, बिंदु भूंबला, परषोतम सेठी , मास्टर रिम्पी सोनी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेड क्रास और हारटेक फाउंडेशन के बीच ए.डी.ए.पी.टी रिसर्च फेलोशिप को लेकर समझौता

फेलोशिप के जरिए युवाओं को “कमाओ और सीखो” का अवसरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन – चयनित युवाओं को मिलेगा स्टाइपेंड, नीति निर्माण में निभाएंगे भूमिका होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया...
article-image
पंजाब

रहीमपुर सब्जी मंडी में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; दो घायल, हमलावर फरार

होशियारपुर। होशियारपुर की रहीमपुर सब्जी मंडी में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति और उसके साथियों को निशाना बनाते हुए करीब 20...
article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना पंजाब ने 25 के विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक की 

गढ़शंकर, 7 फरवरी: ईवीएम के खिलाफ, नशे के खिलाफ और सरकार की अत्याचारी, जन-हत्याकारी नीतियों के खिलाफ अंबेडकर सेना ने 25 फरवरी को गढ़शंकर में एक विशेष बैठक में भाग लेने के लिए अंबेडकर...
Translate »
error: Content is protected !!