घुमारवीं में दो अक्तूबर को सीर उत्सव का आयोजन : मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

by
एएम नाथ।  बिलासपुर 10 सितंबर :  उपमंडल घुमारवीं में 2 अक्टूबर 2024 यानि गांधी जयंती के दिन एक दिवसीय सीर उत्सव का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी उप मंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने मंगलवार को सीर उत्सव के सफल आयोजन और उत्सव को भव्य बनाने को लेकर आयोजित बैठक के उपरांत दी।
उन्होंने बताया कि गांधी जयंती के दिन इस क्षेत्र को सीर खड्ड द्वारा वर्षों से किए जा रहे पोषण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सीर उत्सव का आयोजन गांधी जयंती के दिन ही किया जाएगा। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी सुबह 6 बजे रुकमणी कुंड से जल भराव किया जाएगा उसके बाद नगर परिषद के प्रांगण में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी । इस दौरान योग , मेडिटेशन तथा बापू के प्रिय भजनों का श्रवण भी किया जाएगा। उसके बाद 9 बजे शोभा यात्रा व सीर मिलन मुख्य का आयोजन होगा।जिसके अंतर्गत 50 पारंपरिक जल स्रोत से जल एकत्र कर सीर खड्ड मैं विसर्जित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मेले के अंतर्गत मेडिटेशन सत्र, शोभा यात्रा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां, सामूहिक गिद्दा ,कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्सा कशी ,लेमन रेस जैसी प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी उसके बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टार नाईट का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटीओ गठन किया जाएगा।
बॉक्स
उप मंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि इस खेलों के आयोजन को लेकर विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत सभी 59 पंचायत का अलग-अलग क्लस्टर बनाया जाएगा। 15 सितंबर से इन क्लस्टरो में महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व युवक मंडलों के द्वारा विभिन्न खेलो की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमो को उनको 2 अक्टूबर सील उत्सव के आयोजन पर पुरुस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा सीर उत्सव के माध्यम से विभिन्न प्रकार के खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा
आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर डीएसपी चंद्रपाल नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा पार्षद कपिल शर्मा, मदन, कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के होनहार

राकेश शर्मा : जवालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि शिरकत की।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोला खरियाना के अध्यापक...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हार के कारण कांग्रेस के नेताओं का मानसिक संतुलन खो गया है। नरेंद्र मोदी का विरोध, भारतीय जनता पार्टी का विरोध अलग बात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की आपदा सरकारों की गलत नीतियों का परिणाम, विधानसभा में गरजे BJP विधायक डॉ. जनक राज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही का मुद्दा गरमाया रहा। नियम 67 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए भरमौर से भाजपा विधायक डा....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
Translate »
error: Content is protected !!