घुमारवीं में महिला कांग्रेस का सत्याग्रह, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग : महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चलाकर जताया विरोध

by

एएम नाथ।  घुमारवीं, 8 अक्टूबर। बिलासपुर जिले के घुमारवीं में गुरुवार को महिला कांग्रेस ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह कर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दिया।

सत्याग्रह के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाया और महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं और लोकतंत्र तथा मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेंगी।महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।

धरने में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला चौहान ने किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित की।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले की चार नगर पंचायतों के परिणाम घोषित

रोहित जसवाल / एएम नाथ । ऊना : जिला ऊना की विभिन्न नगर पंचायतों में हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नगर पंचायत गगरेट, अंब, दौलतपुर चौक और टाहलीवाल में कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 वर्षों में 9,393 किसानों ने अपनाई प्राकृतिक खेती : प्राकृतिक खेती को मिला ‘गारंटी का बाजार’, हिमाचल में बढ़ रहा किसानों का भरोसा

सुक्खू सरकार की पहल से मिला नया संबल, गेहूं, मक्की और हल्दी की सरकारी खरीद और बढ़े एमएसपी से मजबूत हुआ किसानों का विश्वास ऊना बना सकारात्मक बदलाव का उदाहरण, तीन वर्षों में 9,393...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अप्रत्याशित बादल फटने की घटनाएं और सिकुड़ते ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के संकेतः मुख्यमंत्री

साइंटिफिक असेसमेंट ऑफ टैकलिंग नॉन कार्बन-डाईऑक्साइड एमीशनस से निपटने के वैज्ञानिक आकलन पर रिपोर्ट जारी राज्य में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एमओए हस्ताक्षरित एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काम प्रिंसिपल का तो वेतन भी उसी पद का, 9 प्रिंसिपलों को पूरी सैलरी देने के निर्देश ; हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना की रद्द

 कार्यभार संभालने की मूल तारीख से उच्च वेतनमान और एरियर देने के आदेश शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के लेक्चरर कैडर को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार की 8 मई 2025...
Translate »
error: Content is protected !!