घुमियाला में सैर करते युवक को मारी गोली, घायल :पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान था पति

by

गढ़शंकर – घुमियाला गांव में सुबह सात बजे उस वक्त दहशत फैल गई जब लोगों ने गोली चलने की आवाज के साथ चिल्लाने की आवाज सुनी। लोग जब उक्त स्थान की तरफ भागे तो उन्होंने देखा कि गुरजीत सिंह उर्फ सोनू के कंधे में गोली लगने से खून बह रहा था। गोली लगने से घायल गुरजीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह ने बताया कि वह सैर कर रहा था इस दौरान पीछे से आये सतनाम सिंह उर्फ सत्ती पुत्र संतोख सिंह ने अपने हाथ में पकड़े पिस्तौल से गोली मार दी जो उसके कंधे में लगी उसने बताया कि इस दौरान सतनाम सिंह पिस्तौल में दूसरी गोली भर रहा था तो उसने उसके हाथ से पिस्तौल छीन लिया और सतनाम सिंह वहां से भाग गया। इस दौरान गुरजीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया यहां उसने माहिलपुर पुलिस को हमलावर सतनाम सिंह से छीना पिस्तौल व कारतूस सौंप दिया। गुरजीत सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया। इस संबंध में एसएचओ माहिलपुर हरप्रेम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल गुरजीत सिंह के बयान पर सतनाम सिंह उर्फ सत्ती पुत्र संतोख सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी:   जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब

पंजाब ऐडेड स्कूल यूनियन नेताओं ने वेतन जारी करने और शिक्षा विभाग में विलय की माँग की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब गवर्नमेंट ऐडेड स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान एस. गुरमीत सिंह मदनीपुर तथा यूनियन की होशियारपुर इकाई के उपाध्यक्ष संजेव कुमार ने पंजाब सरकार से अपील की...
पंजाब

सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त : नौजवानों का नौकरी का वादा करके सत्ता में आई आप ने पंजाबियों से किया धोखा – शिअद

पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त कर दिए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह पद लंबे समय से खाली थे और इन्हें भरे बिना ही विभागों...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/4 May : Lamrin Tech Skills University Punjab (LTSU) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with ByteXL as its official Skilling Partner, in collaboration with global industry leaders Microsoft and KPMG, to...
Translate »
error: Content is protected !!