घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

by

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की, बजट अनाउंसमेन्ट पर हुई चर्चा

एएम नाथ। चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने विभाग के अंतर्गत लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और भवनों से संबंधित परियोजनाएं आम जनता की सुविधा से सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों से कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और जिन परियोजनाओं में अड़चनें आ रही हैं, उनका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यों की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, ओएसडी श्री राज नेहरू सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका कार्यालय गोहर में बैठक का आयोजन : गुणवत्ता को ध्यान में रखकर जायका का परियोजनाओं को करें समय रहते पूरा -जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी

  गोहर। 23 जनवरी, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना गोहर बीपीएमयू इकाई की बैठक जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी डा० बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यालय गोहर में की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में 13वां सारागढ़ी दिवस मनाया

गढ़शंकर।  द एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसाइटी  गढ़शंकर ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सहयोग से गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर में 13वां सारागढ़ी दिवस मनाया। जिसमें प्रसिद्ध पंथ ढाडी कश्मीर सिंह कादर...
article-image
पंजाब

Talwara Block Excels in District-Level

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /Nov 05 : Students from Talwara Block displayed remarkable talent and determination at the district-level primary sports competitions, achieving commendable success across various events and earning accolades for their block.In wrestling...
article-image
पंजाब

‘मैं तो परिवर्तन की राजनीति करने आया था, लेकिन… मुझपर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता हूं : नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति और कांग्रेस में एक्टिव रहने के सवालों के बीच अब नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है,...
Translate »
error: Content is protected !!