घोषित नतीजों में आई गड़बड़ : शाम को कुछ और नतीजे, अगली सुबह बने कुछ और

by

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के बीए, बीएससी व बीकाम के घोषित नतीजों में भारी गड़बड़ी सामने आई है। एचपीयू के तहत प्रदेश के कालेजों में पड़ रहे हजारों छात्र हड़कंप की स्थिति में हैं। एक और तो पहले ही रिजल्ट लेट है। दूसरी ओर जिस क्लास का परिणाम आया, वो भी आधा-अधूरा ही आया है। स्टूडेंट पहले पास, फिर फेल या कंपार्टमेंट और कहीं पास-सप्लीमेंट व फेल तो किसी के रिजल्ट में स्टारों के खेल की स्थिति है। शिमला यूनिवर्सिटी ने दो दिन पहले तीनों स्ट्रीम में फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट निकाला। इसे देखकर ही प्रदेश के कॉलेज में पढ़ रहे लगभग 55 हजार छात्र चकरा रहे हैं। कॉलेजों के करीब 80% यानी 44 हजार छात्रों का रिजल्ट आधा-अधूरा आया है। छात्रों का आरोप है कि एचपीयू ने पहले देर से रिजल्ट दिया। रिजल्ट देखा तो शाम को क्लियर था, लेकिन सुबह फेल दिखाया। किसी बच्चे ने कहा सप्लीमेंट या दो स्टार शो हो रहें हैं।

एबीवीपी ने किया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन :
एचपीयू के रिजल्ट में खामियों के चलते स्टूडेंट्स में ही नहीं, उनके माता-पिता में भी गुस्सा है। परीक्षा परिणाम एकाध के उलट-पुलट नहीं हुए, अधिकतर बच्चों को बार-बार परेशान होना पड़ा। इस गड़बड़झाला पर एबीवीपी ने शिमला यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ प्रदेशभर से छात्र समुदाय यूनिवर्सिटी का घेराव करने की चेतावनी दे रहा है।

पहले आया टॉपर, फिर आया फेल :
रिजल्ट के पहले दिन अपनी क्लास में टॉपर रही छात्रा के पिता प्रवीण शर्मा इसे यूनिवर्सिटी का नया कारनामा कहते हैं। नई लिस्ट में फर्स्ट डिवीजन में पास बच्चों को अब फेल घोषित कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उन्हें गुस्सा है कि रिजल्ट एक बार ही निकलता है। स्टूडेंट के रिजल्ट में कोई कमी हो तो बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए जाते हैं।

स्टूडेंट्स व पेरेंट्स छात्रों के पेपर दोबारा चैक करवा सकते-नेगी

इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) जेएस नेगी ने कहा कि रिजल्ट में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। कुछ टेक्निकल इश्यू था, जिसे सुबह 10 बजे तक ठीक कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि जो छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं, उनके पास कई ऑप्शन हैं। स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स भी अपने बच्चों के पेपर फिर से चेक करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के लिए 6-लेन स्पर प्रोजेक्ट मंजूर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल : अनछुए पर्यटन स्थलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रदेश सरकार दे रही है बल

जोगिन्दर नगर 12 फरवरी- हिमाचल प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से प्रकृति ने खूब संवारा है। प्रदेश में एक ओर जहां प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनेक पर्यटन स्थान हैं तो वहीं धार्मिक आस्था की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जग्गू भवानपुरिया और बंबीहा गैंग में हो सकती गैंगवार….इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद पुलिस अलर्ट

अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गिरोह और विदेश से आपरेट कर रहा मन घनशामपुरिया का बंबीहा गैंग पंजाब के माझा जोन में किसी भी समय भिड़ सकते...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

MLA राजेंद्र राणा के बागी तेवर – अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं : मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और बाद में काटा गया, जो भी कदम उठाएंगे सुजानपुर की जनता के हित में उठाएंगे

अजायब सिंह बोपाराय, एएम नाथ । सुजानपुर : अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं, मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और फिर काटा गया और अब सुजानपुर की जनता की मान...
Translate »
error: Content is protected !!