चंडी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने उतीर्ण की स्कॉलरशिप परीक्षा

by

पट्टा मेहलोग, 12 मार्च : शिक्षा खंड कुठाड़ के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने नेशनल मींस -कम- मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में अब्बल अंक हासिल कर विद्यालय एवं इलाके का नाम रोशन किया हैl विद्यालय प्रधानाचार्य दर्शन कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी अक्षित कुमार को नवमी से 12वीं कक्षा तक प्रतिवर्ष ₹12000 (₹1000 प्रति माह ) की दर से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय परीक्षा में विद्यार्थियों की तार्किक एवं विषयगत ज्ञान को परखा जाता है। विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने छात्र को सम्मानित कर उसे बधाई दी है ।उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों से लगातार इस विद्यालय के विद्यार्थी उक्त परीक्षा को पास करते आ रहे हैं जो कि गौरव का विषय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों से प्राकृतिक खेती पदद्धि से उत्पादित 2,123 क्विंटल गेहूं प्रदेश सरकार ने खरीदा : पांगी में प्राकृतिक रूप से उगाए गए जौ की खरीद 8 अक्तूबर से शुरू करेगी प्रदेश सरकार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध प्रोत्साहन और परिवहन अनुदान योजना शुरू एएम नाथ। चंबा : चंबा जिला के पांगी क्षेत्र के लोगों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन में बजट स्पीच भी झूठ का पुलिंदा बनाकर रह गई – बजट में घोषित आदर्श स्वास्थ्य संस्थाओं का क्या हुआ : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि पहले बजट के दौरान प्रदेश के लोगों से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोगुना हो पीएम किसान की रकम, एमएसपी पर लीगल गारंटी : सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली संसदीय कमेटी का सुझाव

संसदीय पैनल ने किसानों को मिलने वाली योजनाओं के समर्थन की बात की है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए कहा गया है। संसदीय...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्वती घाटी के ट्रैक बने रहस्य: ट्रैकिंग पर निकले दो लोग एक माह से लापता…सैकड़ों पर्यटकों के लापता होने का इतिहास

3700 मीटर ऊंचे चंद्रखणी दर्रे से मणिकर्ण तक तलाश,  सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पार्वती घाटी जहां देश-विदेश से पर्यटक रोमांचक ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं, वहीं इसके दुर्गम...
Translate »
error: Content is protected !!