चंडीगढ़ कोऑर्डिनेशन कमेटी पब्लिक हेल्थ सर्किल में आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठा, जल्द समाधान का मिला भरोसा

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 18 जून। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पब्लिक हेल्थ विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) इंजीनियर माइकल से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पब्लिक हेल्थ सर्किल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके कथित शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने एसई को अवगत कराया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों से कथित रूप से गैर-कानूनी वसूली की जा रही है तथा संशोधित वेतनमान का एरियर भी कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। कर्मचारियों को बिना किसी उचित कारण के मनमाने ढंग से कार्य से हटाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि इन अनियमितताओं में विभाग के निचले स्तर के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं, जिसके कारण कर्मचारियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए तथा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
अधीक्षण अभियंता इंजीनियर माइकल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जल्द ही संबंधित अधिकारियों एवं पक्षों की बैठक बुलाकर सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कोऑर्डिनेशन कमेटी ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, जिससे आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत मिलेगी और उनकी लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा माफिया को कड़ी चेतावनी – सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी : मुख्यमंत्री

हेल्थ सर्विस और मेडिकल कॉलेज काडर होगा अलग-अलगः मुख्यमंत्री कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आर्या राजकीय स्नातक महाविद्यालय...
article-image
पंजाब

स्तनपान के महत्व को लेकर आशा वर्कर कर रहीं डोर टू डोर जागरुक

गढ़शंकर : 3 अगस्त: प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में सभी सब सैंटर व हेल्थ वैलनेस सैंटरों पर 1 तथा 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान/मां के...
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कर्मचारियों के आचरण को लेकर जारी किया सर्कुलर : कार्मिक विभाग ने सोशल मीडिया के लिए भी दी गाइडलाइन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारियों के पहनावे को लेकर जारी निर्देशों का कर्मचारी पालन नहीं कर रहे हैं। कार्मिक विभाग ने 18 फरवरी व 16 मार्च...
Translate »
error: Content is protected !!