चंडीगढ़ पुलिस के 17 सब-इंस्पेक्टरों को स्थानीय रैंक पर इंस्पेक्टर बनाया

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 1 जुलाई: चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने विभागीय समिति की सिफारिशों के आधार पर 17 सब-इंस्पेक्टरों (एग्जीक्यूटिव कैडर) को स्थानीय रैंक (लोकल रैंक) पर इंस्पेक्टर पद प्रदान किया है। यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
जारी आदेशों के अनुसार, यह स्थानीय रैंक पदोन्नति स्टैंडिंग ऑर्डर नंबर 24/2019 के प्रावधानों के तहत दी गई है। हालांकि, इस पदोन्नति के साथ संबंधित अधिकारियों को किसी प्रकार का वित्तीय लाभ या वरिष्ठता (सीनियरिटी) का लाभ नहीं मिलेगा।

स्थानीय रैंक पर इंस्पेक्टर बनाए गए अधिकारियों में एसआई बलदेव सिंह, शमशेर सिंह नैन, दलीप सिंह, भरत सिंह, अजीत सिंह, अजय सिंह, कमलपाल सिंह, बलजीत सिंह, जगदीश चंदर, सतीश कुमार, लखना सिंह, कुलदीप सिंह, सुखवंत सिंह, जपल सिंह, बलविंदर सिंह, रविंदर सिंह और बलजीत सिंह शामिल हैं।
चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, यह पदोन्नति अधिकारियों की सेवा अवधि (लेंथ ऑफ सर्विस) के आधार पर प्रदान की गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यह केवल स्थानीय रैंक पदोन्नति है, इसलिए कोई भी अधिकारी इसके आधार पर वरिष्ठता का दावा नहीं कर सकेगा।
आदेशों में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि किसी अधिकारी के कार्य निष्पादन में गिरावट पाई जाती है, उसके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू होती है अथवा वह किसी आपराधिक मामले या आपत्तिजनक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसे बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए उसके मूल पद पर वापस भेजा जा सकता है।
यह आदेश चंडीगढ़ पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस द्वारा जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब में ज्वेलरी शोरूम से डेढ़ लाख की चोरी : शादी की खरीदारी करने आए परिवार को 2 महिलाओं ने बनाया निशाना; CCTV में कैद वारदात

रोहित जसवाल।  अंब । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब चौक स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। शादी के लिए गहने खरीदने पहुंचे एक परिवार के बैग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का ही अधिकारी 20 लाख की उगाही करने के आरोप में चढ़ा विजिलेंस व करप्शन ब्यूरो के हाथ : अधिकारियों ने उनकी कार से 20 लाख रुपये नकद किए जब्त

डिंडीगुल: देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली ईडी का अधिकारी ही 20 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में तमिलनाडु सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। डीवीएसी...
article-image
पंजाब

SAD (A) to lead Hoshiarpur

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 02 : Shiromani Akali Dal (Amritsar) has announced that a large caravan of Sikh devotees (sangats) from Hoshiarpur will join its protest in Amritsar on September 15, International Democracy Day, to demand...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात विधायकों ने उठाए मुद्दे – हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहला शून्यकाल आयोजित

धर्मशाला , 20 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को पहला शून्यकाल आयोजित किया गया जिसमें सात विधायकों ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाए।  लाहौल और स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!