चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार — 6.92 ग्राम हेरोइन और 9.89 ग्राम ICE बरामद

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ पुलिस की जिला अपराध शाखा (District Crime Cell) ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (W/SSP) कंवरदीप कौर के निर्देशों तथा DSP/DCC पी. अभिनंदन के मार्गदर्शन में की गई। इंस्पेक्टर चिरंजी लाल की निगरानी में पुलिस टीम ने सलमान नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.92 ग्राम हेरोइन तथा 9.89 ग्राम ICE बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 मई 2026 को ASI सुधीर के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं गश्त ड्यूटी पर थी। इसी दौरान सेक्टर-40 की ओर मुड़ते समय शक के आधार पर एक युवक को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सलमान पुत्र जुल्फिकार निवासी मकान नंबर 2362/3, स्मॉल फ्लैट, मलोया कॉलोनी, चंडीगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.92 ग्राम हेरोइन और 9.89 ग्राम ICE बरामद हुई।
इस संबंध में थाना सेक्टर-39, चंडीगढ़ में FIR नंबर 88 दिनांक 23.05.2026 को NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वाहन डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था और जल्दी पैसा कमाने के लालच में सस्ते दामों पर नशा खरीदकर चंडीगढ़ क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
चंडीगढ़ पुलिस अब इस मामले में आगे और पीछे जुड़े नशा नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर संसदीय सीट का परिणाम दोपहर तक घोषित करने के लिए की गई है विशेष व्यवस्था : सभी तैयारियां पूरीं, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना: अमरजीत सिंह

एएम नाथ। हमीरपुर 03 जून। जिलाधीश एवं संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला में लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के संकेत कहा…. जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल रिशफल

एएम नाथ। शिमला : दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब

उन राज्यों के नाम, जहां चुनाव आ रहा-बिहार, बिहार बिहार और फिर असम का नाम आया : हरसिमरत कौर बादल

नई दिल्ली।  बजट 2025 में बिहार के लिए कई घोषणाएं होने पर और अन्य राज्यों का जिक्र न होने पर शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सवाल उठाए हैं। हरसिमरत कौर ने...
article-image
पंजाब

बलजिंदर सिंह को सऊदी अरब में मौत की सजा : अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए पत्नी ने खन्ना से लगायी गुहार

होशियारपुर 21 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित खुले दरबार में एक अत्यंत गंभीर एवं मानवीय मामला सामने आया।...
Translate »
error: Content is protected !!