मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के संकेत कहा…. जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल रिशफल

by

एएम नाथ। शिमला : दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर बड़े संकेत दिए हैं।

शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार की कैबिनेट में बदलाव किया जाएगा और जरूरत के अनुसार मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल संभव है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार के कामकाज को और अधिक प्रभावी, संतुलित और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट विस्तार व रिशफल पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी संकेत दिए कि यह प्रक्रिया ज्यादा लंबी नहीं खिंचेगी और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और प्रदर्शन के आधार पर कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, जबकि कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं।
दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों को और बल मिला है।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रदेश की सुक्खू सरकार कब और किस तरह से अपने मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री हरि मंदिर साहिब को लगातार दूसरे दिन मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्टिव हुई पुलिस; तलाशी जारी

अमृतसर। श्री हरि मंदिर साहिब को मंगलवार की दोपहर फिर एक बार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सोमवार को भी ईमेल के के जरिए ही धमकी दी गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा : पंजाब की युवती को पुलिस ने पकड़ा;

एएम नाथ । शिमला : रोहड़ू बाजार में एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवती को पकड़ा है और गेस्ट हाउस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

150 डेस्क व 158 स्कूल बैग किए भेंट : विधायक केवल सिंह पठानिया ने जन्मदिन पर बच्चों को दिए उपहार

बच्चों ने हैप्पी बर्थडे टू यू कह जताया विधायक का आभार एएम नाथ। शाहपुर, 11 फरवरी :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने जन्मदिन के पूर्व दिन आज धारकंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर 22 दिसंबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड 26 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में एसोसिएट्स और ट्रेनी के कुल 60 पदों के लिए साक्षात्कार...
Translate »
error: Content is protected !!