चंडीगढ़ पुलिस ने NDPS मामले में 60 वर्षीय महिला गिरफ्तार : 14.5 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
महिला एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के निर्देशों, महिला एसपी सिटी के एम प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में थाना सेक्टर-39 की टीम, जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर राजीव कुमार कर रहे थे, ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी महिला गीता को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-39 में एफआईआर नंबर 86 दिनांक 19.05.2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला एसआई रजनी देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया।
19 मई 2026 को शाम करीब 6:15 बजे पुलिस टीम ने सेक्टर-38/ए स्थित मकान नंबर 675 के पास गीता पत्नी स्वर्गीय सुरेश निवासी मकान नंबर 675/1, सेक्टर-38/ए, चंडीगढ़ उम्र करीब 60 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिना किसी लाइसेंस या परमिट के 14.5 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की गई।
जांच के दौरान आरोपी गीता को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के चार शिक्षकों को मिला महाऋषि विश्वमित्र गुरु सम्मान

पट्टा मेहलोग, 13 जून (तारा) : राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेमिनार सह “महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान–2026” कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।...
article-image
पंजाब

केवीके बाहोवाल में धान की पराली के प्रबंधन की ट्रेनिंग के लिए शिविर लगाया गया

माहिलपुर – कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर द्वारा धान की पराली के खेत मे ही प्रबंधन के लिए केवीके बाहोवाल में किसानों को सिखलाई देने के लिए शिविर लगाया गया जिसमे माहिलपुर ब्लाक के कई...
article-image
पंजाब , समाचार

सैला खुर्द में बाढ़ पीडि़तों के लिए कानूनी सेवाएं-कम-राहत कैंप का सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से किया गया आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने नए न्यायिक परिसर से राहत सामग्री से भरे वाहन को राहत शिविर के लिए किया रवाना होशियारपुर, 04 अगस्त:   पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के नेतृत्व व जिला एवं सत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला MLA के बेटे को ट्रैफिक पुलिस ने रोका : पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो, कानून सभी के लिए बराबर है

खंडवा : महिला विधायक के बेटे को बिना सीट बेल्ट के ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो पिता पुलिस थाने पहुंचा और पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो,...
Translate »
error: Content is protected !!