चंडीगढ़ बम ब्लास्ट: अजीत और विनय को मिले थे 70,000, रणदीप के जरिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भेजी थी रकम

by
चंडीगढ़: सैक्टर 26 स्थित सेविले बार एंड लाऊंज और डि’ऑरा क्लब के बाहर हुए बम ब्लास्ट के आरोपी अजीत और विनय को इस वारदात के लिए केवल 70,000 रुपए मिले थे। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने यूएसए में बैठे अपने साथी रणदीप मलिक के जरिए उन्हें यह रकम भेजी थी।
ब्लास्ट के पीछे की वजह क्लब मालिकों द्वारा गोल्डी बराड़ की फिरौती कॉल्स को अनदेखा करना बताया जा रहा है। साजिश का मास्टरमाइंड रणदीप मलिक पिछले एक महीने से सिग्नल एप्प के जरिए इस प्लान को अंजाम देने में जुटा था।
रणदीप मलिक ने अजीत और विनय को नेपाल के रास्ते यूएसए बुलाने का लालच दिया था। दोनों का फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने के लिए उनसे फोटो तक मंगवाई गई थी। वारदात से पहले अजीत ने रणदीप को वीडियो कॉल करके क्लब और बार की स्थिति दिखाई। रणदीप से निर्देश मिलने के बाद ही ब्लास्ट किए गए। आरोपियों ने करनाल बस स्टैंड के पास से बम उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
ब्लास्ट के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। आरोपी मोहाली में कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने टोल प्लाजा से लेकर हरियाणा में उनकी एंट्री तक का पता लगाया। सैनी माजरा टोल प्लाजा पर बाइक छिपाने के बाद आरोपी हरियाणा रोडवेज की बस से बरवाला पहुंचे। वहां सोनू नामक युवक से लिफ्ट लेकर अपने गांव पहुंचे। पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे आरोपियों की पहचान हुई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने ग्राम पंचायत चुनावों के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा

ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ पांच गांवों का किया दौरा होशियारपुर, 5 अक्टूबर:  ग्राम पंचायत चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने आज डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के एनएसएस युनिट व रैड रिवन कलब के सदस्यों ने लोगो को मासक वितरित किए

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में चल रहे एनएसएस युनिट व रैड रिवन कलब दुारा डायरेकटर युवा सेवाएं पंजाब के निर्देश तहत कोविड 19 संबंधी जागरूकता कैंप लगाया। कैंप दौरान विधार्थियों ने अध्यापकों...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार पर 50 हजार और कॉलेज पर लगाया एक लाख का जुर्माना

फरीदकोट :  स्वतंत्रता सेनानी के दत्तक पौत्र का एमबीबीएस में दाखिला रद्द कर अन्याय करना पंजाब सरकार और मेडिकल कॉलेज को भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट ने याची को दाखिला देने का आदेश देते...
article-image
पंजाब

बसपा का संविधान की प्रतिया फाडऩे वाले अकाली दल से समझौता बसपा के संविधान प्रति सम्मान के बारे में अपने आप व्यां हो रहा : आप

गढ़शंकर: विधान सभा हलका गढ़शंकर के आम आदमी पार्टी के नेता व नगर कौंसिल गढ़शंकर के बरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम नाथ बंगड़, एससी विंग के जिला उपाध्यक्ष पहलवान मन्रपीत सिंह रोकी, ब्लाक अध्यक्ष गुरदियाल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!