चंडीगढ़ बम ब्लास्ट के पीछे किसकी साजिश? अब तक दो गिरफ्तार – अब NIA की टीम संभालेगी कमान;

by
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में हुए बम धमाकों के आरोप में काबू किए गए दो संदिग्ध हमलावरों ने एनआइए भी पूछताछ करेगी। हमलों के पीछे का करण पता लगाने के लिए उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।
बता दें कि 26 नवंबर को अलसुबह 3.12 बजे सेक्टर-26 में सेविले और दि’ओरा क्लब के बाहर देसी बम से हमला किया गया था।
वीरवार को चंडीगढ़ पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया है। वहीं सेक्टर-51 निवासी अर्जुन ठाकुर को भी दि’ओरा क्लब संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसका भी बम धमाकों में कनेक्शन सामने आ रहा है। उससे भी एनआइए द्वारा पूछताछ की जानी है। सेविले बार एंड लाउंज में बॉलीवुड रैपर बादशाह की भी हिस्सेदारी है। इस दोनों हमलों के संदिग्धों को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच, आपरेशन सेल, जिला अपराध शाखा और सेक्टर-26 पुलिस थाने की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। सेक्टर-26 से भागने के सभी संभावित रूटों की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी, जिससे पता चला था कि हमलावर सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट के रास्ते से आए थे।
हमले के बाद सेक्टर-32/20 और सेक्टर-49/50 होते हुए पीसीए स्टेडियम चौक के पास से निकले। उसके बाद वह मोहाली फेज-10/11 से होते हुए आइजर की तरफ गए। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रूट को फालो कर रही थी। उसके बाद पता चला कि वे मोहाली से जीरकपुर पहुंचे। वीरवार शाम को पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावर को काबू किया था।
रंगदारी मांगने के आरोप में अर्जुन ठाकुर गिरफ्तार :  सेक्टर-51 की हाउसिंग बोर्ड सोसायटी निवासी अर्जुन ठाकुर के खिलाफ दि’ओरा क्लब के मालिक पटियाला के नाभा स्थित शिवा एंक्लेव निवासी निखिल चौधरी ने कुछ समय पहले प्रोटेक्शन मनी के तौर पर हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत पुलिस को दी थी। अब पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-26 थाने में केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसका गैंगस्टर कनेक्शन पुलिस को मिला। उसके खिलाफ पहले भी कुछ मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। उसी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुमराह करने के लिए बाइक पर ई-रिक्शा का नंबर लगाया :  हमलावर जिस बाइक पर सवार होकर आए थे, उसके नंबर की जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह नंबर मोगा की ई-रिक्शा का है। इससे साफ है कि हमलावर पहले से ही जानते थे कि सड़कों पर हर जगह लगे कैमरों वह रिकार्ड हो जाएंगे और पुलिस उन तक आसानी से पहुंच जाएगी। इसीलिए पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने बाइक पर ई-रिक्शा का नंबर लगाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल और ममता मिल भी जाएं तो क्‍या जगदीप धनखड़ को कुर्सी से हटा पाएंगे? ….आर्टिकल 67B से समझ‍िए पूरा खेल

नई दिल्ली । जॉर्ज सोरोस के मुद्दे ने सोमवार को राज्यसभा में इतना जोर पकड़ा कि कांग्रेस को सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होना पड़ गया। धनखड़ और...
article-image
पंजाब

नगर निगम ने शुरू किया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान -शहरवासियों से सहयोग की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार, नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू और जॉइंट कमिश्नर संदीप तिवारी के आदेशों पर हेल्थ शाखा के सीएसओ दीपक कुमार और सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA मामले की हाईकोर्ट में में सुनवाई : केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 28 अगस्त को होगी सुनवाई

खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने उन पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि बढ़ाए जाने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है...
article-image
पंजाब

An awareness workshop on drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.18 :  As per the instructions of Smt. Komal Mittal, IAS, Hon’ble Deputy Commissioner, Hoshiarpur, under the leadership of Dr. Harbans Kaur, Deputy Medical Commissioner, Hoshiarpur, with the efforts of Rajesh Kumar Mahajan,...
Translate »
error: Content is protected !!