अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA मामले की हाईकोर्ट में में सुनवाई : केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 28 अगस्त को होगी सुनवाई

by

खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने उन पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि बढ़ाए जाने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि सांसद पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट  लगाना गलत है। इस मामले की आज अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को तय की है।

हालांकि पिछली सुनवाई की शुरुआत में सरकारी वकील ने उनकी याचिका में तकनीकी खामियों की बात उठाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके घर का पता और उनके माता-पिता की उम्र सही नहीं है। इसके बाद उनके वकील ने इसमें संशोधन के लिए समय मांगा था।

एक साल से अपने परिवार से दूर है अमृतपाल सिंह

अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। कोर्ट में द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि एनएसए की अवधि एक साल बढ़ाना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने अपने खिलाफ की गई कार्रवाई को असंवैधानिक बताया है।

उन्होंने कहा कि वह एक साल से ज्यादा समय से अपने राज्य, रिश्तेदारों और लोगों से दूर हैं। याचिका में कहा है कि उनकी जिंदगी और आजादी को असामान्य और क्रूर तरीके से छीना गया है।

निर्दलीय उम्मीदवार ने दी संसद सदस्यता को चुनौती :   इस बीच अमृतपाल सिंह की संसद सदस्यता को अब चुनौती दी गई है। इसको लेकर खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार रहे विक्रमजीत सिंह ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में 5 बातों का जिक्र किया गया है।  दलील दी गई है कि अमृतपाल सिंह ने अपने नामांकन पत्र में कई जानकारियां छिपाई हैं। नामांकन पत्र अधूरा है। फंड, दान, खर्च की जानकारी छिपाई गई है। वोट मांगने के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल किया गया है।  बिना मंजूरी के चुनाव प्रचार सामग्री छापी गई। चुनाव आयोग से अनुमति लिए बिना सोशल मीडिया पर प्रचार किया गया। अब मामले की सुनवाई 5 अगस्त को होगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी दावों के उलट बिजली कटौती से परेशान उद्योग; धान सीजन के लिए भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली – पवन दीवान

लुधियाना, 29 जून: लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने उद्योगों पर लगातार लग रही भारी बिजली कटौती के कारण हो रहे बड़े...
article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल होशियारपुर,  30 जनवरी: जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए...
article-image
पंजाब

हमारी आज़ादी के शहीदों की कुर्बानी की वजह से उन्हें सम्मान देना हमारा पहला फ़र्ज़ — जगदीश कुमार जस्सल

आदमपुर, 30 जनवरी : हमारी आज़ादी के शहीदों की कुर्बानी की वजह से उन्हें सम्मान देना हमारा पहला फ़र्ज़ है, ये विचार विधानसभा हलके आदमपुर के संत राम दास पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के सहयोग से मात्र 33 सप्ताह में जन्मी नवजात बच्ची ने बठिंडा के एनआईसीयू में जिंदगी की जंग जीती चंडीगढ़/होशियारपुर, 26 अप्रैल 2026: नवजात की पहली किलकारी...
Translate »
error: Content is protected !!