चंडीगढ़ में पंजाब सरकार की बैठक : 5 मई को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

by
 चंडीगढ़ :  पंजाब और हरियाणा में उपजे पानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों को बुलाया है। वहीं, बैठक में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए हैं।
बैठक में हरियाणा से जल विवाद को लेकर पंजाब सरकार ने 5 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इसके अलावा जल मुद्दे पर कल सुबह 10 बजे ऑल पार्टी मीटिंग भी बुलाई गई है।
बता दें कि जल विवाद को लेकर पंजाब और हरियाणा में दोनों राज्यों के राजनेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई है। पंजाब सरकार का कहना है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल चुका है। हम अब एक भी बूंद हरियाणा को पानी की नहीं देंगे।
दोनों राज्यों में जल विवाद को लेकर केंद्र सरकार की भी एंट्री हो गई है। केंद्र सरकार ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए पूरे मामले में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) से रिपोर्ट तलब कर ली है। बीबीएमबी ने अपनी रिपोर्ट में हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने की पैरवी करते हुए तीन से चार एक्शन प्लान सौंपे हैं। बीबीएमबी ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को दिए जाने वाले पानी की पूरी स्थिति रिपोर्ट दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा कॉलेज में नैक कमेटी की अहम बैठक

 गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज स्टाफ की एक अहम बैठक...
article-image
पंजाब

अवैध हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, दो अत्याधुनिक हथियार भी जब्त

अमृतसर :  राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार करके और उनके कब्जे से दो अत्याधुनिक हथियार बरामद करके एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया...
पंजाब

2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 20 कारतूस बरामद : पुलिस को देख बस से कूदकर दोनों आरोपी भागे : पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर दबोचा

फिरोजपुर। फाजिल्का पुलिस ने राजस्थान से असलहा लेकर आ रहे गुरदासपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। बस में...
पंजाब

जाली दस्तावेज दिखा जमीन बेचने पर दो लोगों खिलाफ 30 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

  गढ़शंकर  I गढ़शंकर पुलिस ने जाली मुख्यतारनामा दिखा किसी की जमीन बेचने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।                        ...
Translate »
error: Content is protected !!