चंडीगढ़ में पकड़ा गया सरपंच : कब्जे से जिगाना समेत दो अवैध पिस्टल और 19 कारतूस बरामद

by

लुधियाना के गांव जैनपुर का रहने वाला है आरोपी बाल कृष्ण, शिरोमणि अकाली दल से भी जुड़ाव; मारपीट और झगड़े के तीन मामले पहले से दर्ज

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-14 स्थित ब्लॉक-ए में कार के दीवार से टकराने के बाद घायल चालक के पास से दो अवैध पिस्टल और 19 कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। बरामद हथियारों में जिगाना पिस्टल भी शामिल है। पुलिस जांच में चालक की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के गांव जैनपुर के सरपंच बाल कृष्ण के रूप में हुई है। आरोपी का संबंध शिरोमणि अकाली दल से भी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम पंजाब नंबर की एक कार पंजाब यूनिवर्सिटी के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई थी। हादसे में चालक बाल कृष्ण घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल (जीएमएसएच-16) में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तलाशी में मिले दो पिस्टल, तीन मैगजीन और 19 कारतूस

पुलिस ने घायल चालक की जांच और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो पिस्टल, तीन मैगजीन और 19 कारतूस बरामद किए। इनमें एक जिगाना पिस्टल भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान बाल कृष्ण ने पुलिस को बताया कि सरपंच होने के कारण गांव के कई लोगों के साथ उसकी दुश्मनी चल रही है। इसी के चलते उसने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखे हुए थे।

मारपीट और झगड़े के तीन मामले पहले से दर्ज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट और झगड़े से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अवैध हथियार रखने के स्रोत और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शूगर मिल के इंस्पेकटर भाग सिंह अटवाल के पिता काबुल सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

गढ़शंकर: शूगर मिल के इंस्पेकटर व समाज सेवी भाग ङ्क्षसंह अटवाल व पंजाब पुलिस के एएसआई निरपाल सिंह,अवतार सिंह अटवाल के पिता काबुल सिंह(84 वर्ष) का कल निधन हो गया। उनका अंतिम संसकार कल...
article-image
पंजाब

जिला बार एसोसिएशन मेरा परिवार : खन्ना कहा, बार एसोसिएशन की हर समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव अधिवक्ताओं के साथ खड़ा हूँ

होशियारपुर 18 अगस्त  : जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर द्वारा एल.ए.डी.सी. (Legal Aid Defense Counsel) के मुद्दे को लेकर की गई हड़ताल के दौरान पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश राय खन्ना ने वकीलों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ : यातायात ठप हो गया, लोग अपने घरों में फंस गए, दुबई से दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं

दुबई : दुबई में इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहर की सड़कों पर बलात्कार के आरोपियों ने निकाला विजय जुलूस : गैंगरेप के 7 आरोपियों ने कोर्ट से जमानत मिलने के बाद

कर्नाटक के बहुचर्चित हावेरी गैंगरेप केस में आरोपियों को जमानत मिलते ही ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कानून और समाज दोनों को शर्मसार कर दिया। आरोपियों को जेल से रिहा होते ही फूल-मालाओं...
Translate »
error: Content is protected !!