चंडीगढ़ में पुलिस एनकाउंटर : ताबड़तोड़ मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली

by

एएम नाथ। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने एनकाउंटर कर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह सेक्टर 39 जंगल क्षेत्र के पास पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने बचकर भागने के लिए पुलिस पर पहले फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और इसके बाद दोनों को मौके से काबू कर लिया गया। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को इलाज के अस्पताल ले जाया गया है। दोनों बदमाशों की पहचान राहुल और रिक्की के तौर पर बताई गई है। इसके अलावा एक अन्य बदमाश की भी गिरफ्तारी हुई है। जिसका नाम प्रीत (जीरकपुर) है। यह गाड़ी चला रहा था।

————————–
घेराबंदी की तो फायरिंग करने लगे

इन बदमाशों की गिरफ्तारी चंडीगढ़ पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। इन्होंने हाल ही में सेक्टर 32 केमिस्ट शॉप पर फायरिंग की थी और फरार हो गए थे। बताया जाता है की चंडीगढ़ पुलिस को सीक्रेट सूचना मिली थी की सेक्टर 32 केमिस्ट शॉप पर फायरिंग करने वाले ये बदमाश पंजाब नंबर की टैक्सी गाड़ी में सवार हैं और सेक्टर 39 जीरी मंडी के पास मूवमेंट कर रहे हैं। इसके बाद बुधवार अल सुबह पुलिस ने जब बदमाशों को दबोचने की कोशिश की तो घेराबंदी के दौरान इन्होंने पुलिस टीम पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें पुलिस के जवान बाल-बाल बचे। वहीं इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
जहां कई राउंड फायरिंग के बीच 2 बदमाशों को गोली लगी और इसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। साथ ही इन दोनों के सहयोगी एक अन्य बदमाश की भी गिरफ्तारी की गई। बता दें चंडीगढ़ पुलिस बदमाशों के पीछे लगातार लगी हुई थी और इनकी तलाश में कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस अब आगे की छानबीन और पूछताक्ष कर रही है। पुलिस इनकी क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। पुलिस ने इनके पास से 2 पिस्टल, कई कारतूस और जिस गाड़ी में थे उसे गाड़ी को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर धमकी देने, हत्या की साजिश, रंगदारी और वसूली जैसे कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं।
—————————–
फिर से बड़ी वारदात करने वाले थे

बताया जा रहा है कि बदमाश चंडीगढ़ में फिर से कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसीलिए ये चंडीगढ़ में सक्रिय थे। ये बदमाश चंडीगढ़ में किसी कारोबारी को निशाना बनाने की कोशिश में थे। जिसके लिए ये जालंधर से चंडीगढ़ आए थे। लेकिन इनका लगातार पीछा कर रही चंडीगढ़ पुलिस इन तक पहले ही पहुंच गई और ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस पूर ऑपरेशन में चंडीगढ़ पुलिस क्राइम ब्रांच टीम शामिल रही। इसके पहले इन्होंने जालंधर में फॉर्च्यूनर सवार एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की थी और उसे लूटने की कोशिश में थे लेकिन कामयाब नहीं हुए और अपनी एक्टीवा में सवार होकर फरार हो गए थे। इसके अलावा डेराबस्सी में गाड़ी लूटने की कोशिश में यही बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त : (डीजीपी

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से हो रही हेरोइन तस्करी को बड़ा झटका देते हुए 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त की है।  हालांकि,...
article-image
पंजाब

3200 एकड़ भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने नारू नंगल लिफ्ट स्कीम का किया उद्घाटन

  1.42 करोड़ रुपए के सोलर प्रोजेक्ट से घटेगा बिजली खर्च,   92 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से 18 गांवों की 3200 एकड़ कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधाहोशियारपुर, 14 जुलाई:   पंजाब के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

105 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 12 सितंबर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति अमनदीप सिंह उर्फ भूंडी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी डघाम थाना गढ़शंकर को 105 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा...
Translate »
error: Content is protected !!