चंडीगढ़ मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, विभिन्न विभागों में व्यापक सुधारों के दिए निर्देश

by

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 29 मई:- शहर के मेयर श्री सौरभ जोशी ने आज नगर निगम चंडीगढ़ के कमिश्नर अमित कुमार, ज्वाइंट कमिश्नरों, चीफ इंजीनियर तथा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शहर से जुड़े विभिन्न अहम नागरिक मुद्दों एवं नगर निगम के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। इसमें वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, घर-घर से कूड़ा संग्रहण, नए एमएसडब्ल्यू नियम-2026 को लागू करने तथा शहर के सभी सेक्टरों, गांवों एवं कॉलोनियों में स्वच्छता मानकों को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मेयर ने अधिकारियों को सफाई सेवाओं की सख्त निगरानी सुनिश्चित करने तथा जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक में सफाई कर्मचारियों एवं नगर निगम के अन्य कर्मचारियों के कल्याण और नौकरी सुरक्षा के मुद्दों पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। मेयर ने कर्मचारियों के कार्यस्थल की परिस्थितियों में सुधार, सुरक्षा उपकरणों की समय पर उपलब्धता, कल्याणकारी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा लंबित कर्मचारी संबंधी मामलों का शीघ्र समाधान करने पर बल दिया।
बैठक में चंडीगढ़ की पेड पार्किंग व्यवस्था में प्रस्तावित बड़े बदलावों की भी समीक्षा की गई। इसमें स्मार्ट पार्किंग समाधान लागू करने, इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग, सीसीटीवी निगरानी को केंद्रीय मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ने, बूम बैरियर, रियल-टाइम पार्किंग प्रबंधन तथा प्रमुख पार्किंग स्थलों पर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई।
स्ट्रीट वेंडरों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेंडरों के लिए उचित वेंडिंग जोन, बेहतर सुविधाएं तथा व्यवस्थित नियमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि असली रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं की आजीविका सुरक्षित रह सके।
चीफ इंजीनियर एवं इंजीनियरिंग शाखाओं द्वारा बी एंड आर, पब्लिक हेल्थ, हॉर्टिकल्चर तथा इलेक्ट्रिसिटी विभागों से संबंधित चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। मेयर ने अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में पेड पार्किंग स्थलों के संचालन हेतु तैयार किए गए ड्राफ्ट टेंडर दस्तावेज की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चार संचालन जोन में विभाजित किया गया है। सेक्टर-17 पार्किंग क्षेत्र, सेक्टर-35-सी मार्केट फ्रंट पार्किंग तथा सेक्टर-22-बी मोबाइल मार्केट पार्किंग जैसे प्रमुख स्थानों के लिए संशोधित पार्किंग दरें प्रस्तावित की गई हैं, ताकि सेक्टर-17 स्थित भूमिगत मल्टीलेवल पार्किंग सुविधा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
विस्तृत चर्चा के बाद मेयर एवं कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत प्रावधानों एवं जनहितकारी उपायों को अंतिम नीति ढांचे में शामिल किया जाए तथा चंडीगढ़ में पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक आधारित नागरिक प्रशासन सुनिश्चित किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को सुनने अर्की स्कूल पहुंचे राज्यपाल प्रधानमंत्री की सीख को हमेशा याद रखेंः शुक्ल

एएम नाथ।   अर्की :   राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन ज़िले के अर्की उपमण्डल के तहत स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। राज्यपाल ने यहां विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब

भाजपा-शिअद गठबंधन : आरएसएस ने टटोली कई नेताओं की नब्ज; समझौते को लेकर क्या है अगला प्लान?

चंडीगढ़  : पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की शीर्ष नेतृत्व बैठक में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ संभावित चुनावी गठबंधन का मुद्दा प्रमुखता से उभरकर सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, सुंदर सिंह ठाकुर बन सकते हैं मंत्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि मंत्रिमंडल में खाली चल रहे एक पद को...
Translate »
error: Content is protected !!