चंडीगढ़ सेक्टर-36 के विकास को मिली नई रफ्तार, जसबीर सिंह बंटी के पहल और प्रयासों से शुरू हुआ पेवर ब्लॉक नवीनीकरण कार्य

by

चंडीगढ़ के सभी पार्कों के बाहर लगाए जाएंगे उच्च गुणवत्ता वाले नए पेवर ब्लॉक, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। सेक्टर-36 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नगर निगम चंडीगढ़ ने सेक्टर के विभिन्न पार्कों के बाहर पेवर ब्लॉक लगाने एवं मरम्मत कार्य का शुभारंभ कर दिया है। इस विकास कार्य के शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने एरिया पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी का आभार व्यक्त करते हुए इसे सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
सेक्टर-36 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मेजर जनरल सी.एस. बबली ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्कों के बाहर लगे अधिकांश पेवर ब्लॉक लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में थे, जिससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए श्री जसबीर सिंह बंटी ने लगातार नगर निगम अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया और कई बार मौके का निरीक्षण कर कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की।
उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत सेक्टर के सभी पार्कों के बाहर 70:30 के अनुपात में पुराने पेवर ब्लॉकों की मरम्मत और नए ब्लॉकों की स्थापना की जाएगी। क्षतिग्रस्त एवं टूटे हुए ब्लॉकों को हटाकर उनकी जगह उच्च गुणवत्ता वाले नए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जिससे पार्कों के आसपास का वातावरण अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक बनेगा।
मेजर जनरल सी.एस. बबली ने कहा कि जसबीर सिंह बंटी हमेशा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रहते हैं। उनकी निरंतर मेहनत, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और प्रशासन के साथ लगातार समन्वय के चलते यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू हो पाया है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद पार्कों में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और अन्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही सेक्टर-36 की सुंदरता और आधारभूत ढांचे में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने जसबीर सिंह बंटी तथा नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सेक्टर-36 के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्य इसी प्रकार प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र को एक आदर्श एवं सुविधाजनक आवासीय क्षेत्र के रूप में और अधिक विकसित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धान की पराली को आग न लगाकर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं किसान: ब्रम शंकर जिंपा

किसान मेले में किसानों को नई कृषि तकनीकों से करवाया परिचित, कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र होशियारपुर : 13 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम...
article-image
पंजाब

पदौन्तियां रोकने के विरोध में जीटीयू द्वारा 9 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय समक्ष दिया जायेगा धरना

गढ़शंकर, 4 अगस्त: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) पंजाब इकाई गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रैस सचिव हरदीप कुमार ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने 10वीं व 12वीं में उच्च रैंक हासिल करने वाली 5 बेटियों को किया सम्मानित

ऊना: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में मेरी गांव की बेटी मेरी शान के तहत वर्ष 2021-22 में 10वीं व 12वीं कक्षा में पहले 10 स्थानों पर अव्वल रहने वाली बेटियों को आज एसडीएम...
article-image
पंजाब

विदेशी रिवाल्वर समेत एक गिरफ्तार

माहिलपुर , 16 मार्च  : थाना माहिलपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक विदेशी रिवाल्वर व 6 जिंदा कारतूस बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!