चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड : भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर इस अवसर को एक विजय जश्न के रूप में मनाया

by

शिमला : चंद्रयान 3 मिशन को चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड किया तो भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भारत माता की जय और तालिया की गूंज से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के बाद भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर इस अवसर को एक विजय जश्न के रूप में और तिरंगा झंडा लहरा कर भारत की इस विजय पर जश्न मनाया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अवसर पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की भूमि पर भी भारत ने अपनी शक्ति बड़ाई है और आज चंद्रमा की भूमि पर भी भारत ने एक जगह बनाई है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अटूट विश्वास और दृण शक्ति का स्वरूप है। चंद्रयान 2 के समय हमें सफलता प्राप्त नहीं हुई पर एक बार फिर चंद्रयान-3 के प्रयोग से भारत ने नया इतिहास रचा है इसके लिए आईएसआरओ के वैज्ञानिकों को भी हम शुभकामनाएं देना चाहते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा चन्द्रयान तीन के लैंडर मॉड्यूल विक्रम की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही आज भारत ने इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों, इस प्रोजेक्ट में अपना सहयोग देने वाले हर व्यक्ति को, सभी देश वासियों को शुभकामनाएं देता हूँ। आज से भारत चंद्रमा को लेकर नया इतिहास लिखेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मिशन चन्द्रयान-3 अपने सभी लक्ष्यों को कुशलतापूर्वक प्राप्त करेगा। जिससे चंद्रमा से जुड़े तमाम रहस्यों का उद्घाटन हो सके। चार साल पहले हमारे वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने की कोशिश की थी। उस समय के दृश्य आपको याद होगा जब हम पिछली बार पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाये थे, उस समय इसरो के चेयरमेन के. शिवन भावुक हो गये थे। प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें गले लगाकर हिम्मत देते पूरी दुनियाँ ने देखा। अंतरिक्ष के हर मिशन में साथ प्रधानमंत्री खड़े रहे। वैज्ञानिकों की अथक मेहनत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा से आज वह दिन फिर आया है जब दुनिया भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती ताक़त को देख रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब, सेक्स की गोली और गर्लफ्रेंड. रात में कमरे से निकल छटपटाने लगा युवक…..मौत

गवालियर : होटल में महिला मित्र के साथ पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक लखनऊ का रहने वाला था। वह काम के सिलसिले में ग्वालियर आया था। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर आमरण अनशन पर बैठ गए

एएम नाथ । मंडी  : सड़क निर्माण में कोताही पर कांग्रेस के  विधायक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जालंधर-हमीरपुर-धर्मपुर-मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य में कोताही से मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी और कारोबारी विवाद : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, DGP-SP कांगड़ा को पदमुक्त करने के आदेश

एएम नाथ, शिमला, 26 दिसंबर :  कारोबारी निशांत शर्मा और डीजीपी संजय कुंडू मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार को हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल में युवक को बेसुध छोड़कर भागे दोस्त : चिट्टे की ओवरडोज से मौत की आशंका

मंडी :  मंडी शहर के होटल में  कुछ दोस्त रुके बिलासपुर के युवक की मौत हो गई। दोस्त उसे बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की...
Translate »
error: Content is protected !!