चंबा की आवाज बनकर विधानसभा में गरजे डॉ. हंस राज, खज्जियार-चंबा, भरमाणी माता और पांगी रोपवे का मुद्दा सदन में उठाया

by

दुर्गम चंबा को विकास की नई ऊंचाई देने की पहल

चंबा की बहुप्रतीक्षित रोपवे परियोजनाओं का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, विधायक डॉ. हंस राज ने सरकार से मांगा जवाब

मुख्यमंत्री बोले, रोपवे सरकार की प्राथमिकता; निजी निवेशकों को मिलेगा सहयोग

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में लंबे समय से कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में जिले की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा के पटल तक पहुंचाने की पहल चुराह के विधायक डॉ. हंस राज ने की है। विधानसभा में उन्होंने चंबा के लिए प्रस्तावित महत्वपूर्ण रोपवे परियोजनाओं का मुद्दा उठाकर एक बार फिर यह संदेश दिया कि दुर्गम क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की जरूरतों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक डॉ. हंस राज ने सरकार से खज्जियार–चंबा चौगान, चौरासी मंदिर–भरमाणी माता तथा बनौड़ी से साच पास होते हुए पांगी तक प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति को लेकर सवाल किया। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
इन परियोजनाओं को लेकर चंबा के लोगों में लंबे समय से उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। पहाड़ी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले चंबा में रोपवे केवल पर्यटन को बढ़ावा देने का माध्यम नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों के लिए आवागमन की सुविधा बेहतर करने वाला महत्वपूर्ण साधन बन सकता है। खज्जियार और चंबा के बीच बेहतर संपर्क से पर्यटन कारोबार को नई गति मिल सकती है, जबकि चौरासी मंदिर–भरमाणी माता रोपवे धार्मिक पर्यटन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है। पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र को साच पास के रास्ते रोपवे से जोड़ने की कल्पना भी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उम्मीद है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जवाब देते हुए कहा कि रोपवे सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन परियोजनाओं के साथ आगे आने वाले निजी निवेशकों को सरकार सहयोग प्रदान करेगी।
विधानसभा में विधायक डॉ. हंस राज द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को चंबा की जनता की आवाज के रूप में देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि यदि इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ते हैं तो चंबा पर्यटन, रोजगार और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकता है। विधायक की यह पहल जनता की उम्मीदों को सरकार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्नोलॉजी के उपयोग से सुनिश्चित हुई तत्परता और जवाबदेही : DC अमरजीत सिंह

सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निरंतर सुधार के निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 23 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा है कि प्रशासनिक और विभागीय कार्यों में आधुनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल निवासी कारगिल हीरो परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार बने लेफ्टिनेंट

एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल के बिलासपुर जिले के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार को भारतीय सेना में ऑनरेरी कमीशन मिला है। अब वे लेफ्टिनेंट के रूप में पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक महावारी पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए किया जागरूक : अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का किया आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला के सौजन्य से राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकानी के परिसर में अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ अवार्ड से नवाज़े जाने पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने खन्ना को किया सम्मानित

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ अवार्ड से नवाज़े जाने पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने खन्ना को किया सम्मानि होशियारपुर 31 मार्च () : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!