चंबा की सीमाएं सील-अलर्ट पर जवान : रुटीन गश्त बढ़ाने के फरमान, सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा का पहरा

by

एएम नाथ। चम्बा :  पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी घटना के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमाओं की सुरक्षा पर तैनात जवानों को अलर्ट मोड में रहने के फरमान जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा ने जिला की सीमाओं को सील करते हुए सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध दिखने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश जारी किए हैं।
जम्मू की ओर से वाया डोडा-किश्तवाड़ होने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है। चंबा जिला की करीब 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर राज्य के संवेदनशील जिला डोडा व कठुआ से लगती है। रविवार को किश्तवाड़ में आतंकी घटना को अंजाम देकर तीन आतंकी फरार हो गए। इनकी तलाश में सेना और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि किश्तवाड़ में आतंकी घटना के बाद जिला की सीमाओं को सील करने और जवानों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गीता नगीना धाम में बापू कुंभ दास महाराज जी की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई

गढ़शंकर :  धन-धन बापू कुंभ दास महाराज जी की15वीं पुण्यतिथि बापू कुंभ दास महाराज जी के जन्म अस्थान और समाधि अस्थान गीता नगीना धाम गांव पाहलेवाल मे श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी किए हैं। तैनात का इंतजार कर रहे आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा को एडीओ(नागरिक) अंब और प्रियांशु खत्री को एसडीओ चंबा लगाया...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और खैरा पर दायर एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ प्रदर्शन

गढ़शंकर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल खैरा पर दायर एफ आई आर के...
article-image
पंजाब

ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਰਿਆਮ ਰੋਡ ’ਤੇ 9.33 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਪਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸੀਵਰੇਜ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਦਿ੍ਰੜ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨੂੰ ਦੁਹਰਾਇਆ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 30 ਨਵੰਬਰ- ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਮੂਸਾਪੁਰ ਰੋਡ, ਕਰਿਆਮ ਰੋਡ ਅਤੇ ਚਰਚ...
Translate »
error: Content is protected !!