चंबा के 35 “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” शैक्षणिक भ्रमण पर, चौथे दिन दादरा व नगर हवेली का दौरा

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्चुअल संवाद से बढ़ाया बच्चों का उत्साह

लायन सफारी से म्यूजिकल फाउंटेन तक बच्चों ने लिया यादगार अनुभव, सरकार का जताया आभार

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला चंबा के चार बाल देखभाल संस्थानों से जुड़े लगभग 35 “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” इन दिनों एक सप्ताह के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। 31 मार्च से आरंभ हुआ यह भ्रमण 7 अप्रैल तक चलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कक्षा के बाहर व्यावहारिक ज्ञान, सांस्कृतिक समझ और नए अनुभव प्रदान करना है, ताकि उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।
भ्रमण के चौथे दिन, 3 अप्रैल को बच्चों ने दादरा व नगर हवेली जिले के विभिन्न प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने वासोना में लायन सफारी का रोमांचक अनुभव प्राप्त किया। यहां उन्होंने नजदीक से वन्यजीवों को देखा, जिससे उनके अंदर प्रकृति और वन्यजीवन के प्रति जिज्ञासा और जागरूकता बढ़ी। इसके अतिरिक्त बच्चों ने दमन स्थित चिल्ड्रन मेमोरियल पार्क, खनवेल का बटरफ्लाई पार्क, दुधनी लेक, डियर पार्क सेंचुरी सतमलैया और नक्षत्र गार्डन का भी दौरा किया।
इन सभी स्थानों पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। बच्चों ने दमन गंगा रिवर फ्रंट और वान गंगा लेक गार्डन में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय बिताते हुए आनंद लिया। दिन का मुख्य आकर्षण दादरा में आयोजित हाई राइज म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन शो रहा, जिसने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्चुअल माध्यम से बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनके अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इस शैक्षणिक भ्रमण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह भ्रमण उनके लिए अत्यंत यादगार और ज्ञानवर्धक साबित हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार, विधानसभा अध्यक्ष और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस यात्रा के दौरान बेहतर परिवहन, आवास और भोजन की उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
भ्रमण दल के प्रभारी एवं बाल संरक्षण अधिकारी अजय ने जानकारी दी कि सभी बच्चे इस यात्रा से बेहद खुश और उत्साहित हैं। बच्चों ने एक स्वर में कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह के मनोरंजक और शिक्षाप्रद भ्रमण की कल्पना भी नहीं की थी। यह अनुभव उनके जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आया है।
यह शैक्षणिक भ्रमण न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का साधन बना है, बल्कि उनके ज्ञान, आत्मविश्वास और सामाजिक समझ को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेम चंद सिंगला की पुण्यतिथि पर गुरु के लंगर का आयोजन : माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं — सुमित सिंगला

बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) ; स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला की पुण्यतिथि के अवसर पर क्यूरेटेक हाउस में गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में ब्रेड पकोड़ा, वेज पकोड़ा एवं चाय का प्रसाद श्रद्धालुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाया – इलाज के दौरान मौत

हमीरपुर :  भरुआ सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या एक लखनापुरवा में सुबह पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम अंतिम...
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की कोविड-19 संबंधित एसओपी

ऊना, 26 फरवरी: डेरा बाबा बड़भाग सिंह में 21 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले मेला के दौरान मेला क्षेत्र में एक दिन से अधिक दिनांे तक ठहरने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी : दिल्ली में बड़े स्तर पर घट सकती है आप की सीटें

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावों में मुख्य मुद्दा AAP का लगातार तीसरा...
Translate »
error: Content is protected !!