चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 76वां गणतंत्र दिवस समारोह : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by
समारोह की तैयारियों के संबंध उपायुक्त ने दिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश
एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौहान मैदान में 76वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथआयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आयोजन से संबंधित तैयारीयों के विषय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित किया जा रहे समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के पश्चात मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी लेंगे। तत्पश्चात उनके संबोधन के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
मुकेश रेपसवाल ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को समारोह की तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को ध्वजारोहण सहित मार्च पास्ट की तैयारियां सुचारू करने को कहा। उन्होंने कहा कि मार्च पास्ट में पुलिस, गृह रक्षक पुरुष एवं महिला व एनसीसी सहित स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी भी भाग लेंगे।
उन्होंने ऐतिहासिक चौगान के साथ साथ शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों को समारोह स्थल व मुख्य आयोजन स्थल की सजावट, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित बैठने इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हमारे गौरवशाली अतीत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक मौका होता है। इस दिन परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए हम अपने लोकतंत्र, एकता, और राष्ट्रीय गौरव को मनाते हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि इस दिन को मात्र अवकाश के रूप में न लें अपितु वे अपने-अपने कार्यालयों में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की इस समारोह में सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने विभागीय दायित्व को भी गंभीरता से लें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, ओएसडी उमाकांत, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड प्रवेश ठाकुर व जिला भाषा अधिकारी तूकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

जम्मू । जम्मू पुलिस ने दो बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेनबो में यू०टी०टी० नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन :  हिमाचल प्रदेश टूरिज्म अध्यक्ष व कैबिनेट मिनिस्टर रैंक आर एस बाली ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

एएम नाथ। नगरोटा बगबॉं  : रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगबॉं के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकैडमी में 11 सितंबर 2024 से 18 सितंबर 2024 तक चल रही यू०टी०टी० नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता का आज समापन हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल

अप्पर नगेहड़ में सामुदायिक भवन लोगों को समर्पित बैजनाथ, 15 जून :-. मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने वीरवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!